
लखनऊ : लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से पक्षी के टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हादसा फ्लाइट के टेक-ऑफ करते समय हुआ। माना जा रहा है कि पक्षी के टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था, जो टल गया। फिलहाल, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था। फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था। केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।