
मुर्शिदाबाद : ससुराल जाकर पति ने अपनी पत्नी की मिठाई में जहर मिलाकर खिला दी है। उसे ग्रामिणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। घटना मुर्शिदाबाद के रानीनगर के दासपुर इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात धनीरामपुर निवासी रूबेल शेख मिठाई लेकर ससुराल आया था। वहीं, पत्नी सूफीना बीबी ने पति पर मिठाई में जहर मिलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। ज्ञात हुआ है कि युवक को जहर मिलाते हुए पकड़ा गया था। कुछ ही देर में इलाके में इसकी जानकारी हो गई। ग्रामीण दौड़ते हुए आए और उसकी जमकर पिटाई कर दी।