Kolkata Building Collapse : दूध सप्लायर से प्रमोटर बना था मो.वसीम

कोलकाता : मेहनत के साथ अपने भाग्य का निर्माण इंसान खुद करता है। गार्डनरिच में निर्माणाधीन मकान ढहने के मामले में गिरफ्तार प्रमोटर मो.वसीम ने रॉकेट की गति से विकास किया था। कहते हैं न इंसान के उत्थान के साथ पतन भी होता है। अवैध तरीके से मकान निर्माण करने के कारण आज वसीम को गिरफ्तार होना पड़ा । कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों ने उसे सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 40 वर्षीय मो.वसीम गार्डनरिच इलाके का एक प्रभावशाली प्रमोटर है। सिर्फ प्रमोटिंग नहीं बल्कि इलाके के किसी भी मकान के खरीद-बिक्री के लिए पहले नंबर पर दलाल के तौर पर उसका नाम रहता है। वसीम की जानकारी के बगैर गार्डनरिच इलाके में एक भी मकान बेची नहीं जा सकती थी। खरीदार और बेचने वाले व्यक्ति के तरफ से मोटा कमिशन अदा होने पर ही मकान का मालिकाना हक ट्रांसफर हो पाता था। पिछले 10 साल से वसीम द्वारा तैयार किये गये इस नियम का कोई भी उल्लंघन नहीं करता था। मूलत: राजाबाजार इलाके का रहनेवाला मो.वसीम एक समय दूध सप्लाई का काम करता था। बाद में वह ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी करने लगा था। हालांकि इसमें उसका मन नहीं लग रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे वह निर्माण सामग्री के सप्लायर का काम करने लगा था। गार्डनरिच इलाके में रहनेवाले एक युवक के साथ साझेदारी कर निर्माण सामग्री सप्लाई करने का बिजनेस शुरू किया। इसके बाद वह रॉकेट की गति से आगे बढ़ने लगा। उसने शेयर बाजार का बिजनेस भी किया। बाद में पत्नी के नाम पर उसने कपड़े का व्यवसाय शुरू किया था। वर्तमान में वसीम इलाके के एक प्रभावशाली व्यक्ति का व्यवसाय भी संभालता है। इस बीच फेतहपुर बनर्जी लेन में निर्माणाधीन मकान को वसीम बिना किसी अनपमति के बना रहा था। रविवार की रात मकान का हिस्सा अचानक ढह गया। मलबा बगल की बस्ती के ऊपर गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी। इसके बाद भी वसीम को खतरे का अहसास नहीं हुआ।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भारत में हिंदुओं की जनसंख्या में बड़ी गिरावट, मुस्लिमों की बढ़ी आबादी, पाकिस्तान रह गया पीछे

नई दिल्ली: देशभर में पिछले 65 साल में हिंदुओं की आबादी में 8% कम आई है। जबकि इस दौरान मुस्लिम आबादी 9.84% से बढ़कर 14.09% आगे पढ़ें »

West Bengal Rain: आज फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका, जानें मौसम का अपडेट

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 74 फ्लाइट दूसरे दिन भी कैंसिल, केंद्र सरकार ने मांगा जवाब

अगर आप भी हैं पसीने की दुर्गन्ध से परेशान, तो आज से ही करें ये काम…

विवादित ‘रंगभेद’ टिप्पणी के बाद ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा का इस्तीफा

यूसुफ पठान के लिए TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कर दिया रोड शो

AstraZeneca दुनियाभर के बाजार से वापस लेगी कोविड वैक्सीन, बताया ये कारण

Malda News: वोट डालने पहुंचे मृतक! सच पता चला तो उड़ गए होश 

शादी से मना करने पर लड़की के साथ दरिंदगी की हदें हुई पार…

Loksabha Election: बंगाल में केंद्रीय बलों की सख्ती से तीसरे चरण में नहीं बहा एक भी ‘खून’

ऊपर