Kolkata Building Collapse : दूध सप्लायर से प्रमोटर बना था मो.वसीम

कोलकाता : मेहनत के साथ अपने भाग्य का निर्माण इंसान खुद करता है। गार्डनरिच में निर्माणाधीन मकान ढहने के मामले में गिरफ्तार प्रमोटर मो.वसीम ने रॉकेट की गति से विकास किया था। कहते हैं न इंसान के उत्थान के साथ पतन भी होता है। अवैध तरीके से मकान निर्माण करने के कारण आज वसीम को गिरफ्तार होना पड़ा । कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों ने उसे सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 40 वर्षीय मो.वसीम गार्डनरिच इलाके का एक प्रभावशाली प्रमोटर है। सिर्फ प्रमोटिंग नहीं बल्कि इलाके के किसी भी मकान के खरीद-बिक्री के लिए पहले नंबर पर दलाल के तौर पर उसका नाम रहता है। वसीम की जानकारी के बगैर गार्डनरिच इलाके में एक भी मकान बेची नहीं जा सकती थी। खरीदार और बेचने वाले व्यक्ति के तरफ से मोटा कमिशन अदा होने पर ही मकान का मालिकाना हक ट्रांसफर हो पाता था। पिछले 10 साल से वसीम द्वारा तैयार किये गये इस नियम का कोई भी उल्लंघन नहीं करता था। मूलत: राजाबाजार इलाके का रहनेवाला मो.वसीम एक समय दूध सप्लाई का काम करता था। बाद में वह ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी करने लगा था। हालांकि इसमें उसका मन नहीं लग रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे वह निर्माण सामग्री के सप्लायर का काम करने लगा था। गार्डनरिच इलाके में रहनेवाले एक युवक के साथ साझेदारी कर निर्माण सामग्री सप्लाई करने का बिजनेस शुरू किया। इसके बाद वह रॉकेट की गति से आगे बढ़ने लगा। उसने शेयर बाजार का बिजनेस भी किया। बाद में पत्नी के नाम पर उसने कपड़े का व्यवसाय शुरू किया था। वर्तमान में वसीम इलाके के एक प्रभावशाली व्यक्ति का व्यवसाय भी संभालता है। इस बीच फेतहपुर बनर्जी लेन में निर्माणाधीन मकान को वसीम बिना किसी अनपमति के बना रहा था। रविवार की रात मकान का हिस्सा अचानक ढह गया। मलबा बगल की बस्ती के ऊपर गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी। इसके बाद भी वसीम को खतरे का अहसास नहीं हुआ।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर आरोप, भाजपा बंगाल के लोकाचार के खिलाफ है

दुबराजपुर : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल के लोकाचार के खिलाफ है। अभिषेक बनर्जी आगे पढ़ें »

ऊपर