विवादित ‘रंगभेद’ टिप्पणी के बाद ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा का इस्तीफा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आज ही सैम पित्रोदा की एक और टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।’’ पीएम मोदी ने भी उनके बयान को रंगभेदी करार दिया था। सत्तारूढ़ भाजपा ने पित्रोदा की ‘‘नस्ली’’ टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे विपक्षी दल की ‘‘विभाजनकारी’’ राजनीति बेनकाब हो गई है।

 

कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया

कांग्रेस ने हालांकि पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया था। पार्टी ने कहा था कि वह इन टिप्पणियों से खुद को ‘‘पूरी तरह से अलग’’ करती है। पित्रोदा की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा था, ‘‘सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।’’

सैम पित्रादा ने क्या कहा था?

पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था, ‘‘हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।’’ पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस इंटरव्यू में कहा, ‘‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं। भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।’’

Visited 10 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Bengal Covid Cases : बंगाल में फिर आ धमका कोरोना

नए वैरिएंट के 30 मामले मिले कोलकाता : महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक के बाद अब बंगाल में एक बार फिर कोरोना वायरस डराने लगा है। इसकी वजह आगे पढ़ें »

Helicopter Crash: ‘क्रैश के बाद नहीं मिल रहा ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर’

Delhi Metro में Reel के लिए अश्लील डांस, लड़की का वीडियो वायरल

West Bengal Weather: बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

‘TMC के आतंक और भ्रष्टाचार का किला ढहेगा’, मेदिनीपुर में बोले PM मोदी

पार्टनर की मौत से दुखी एक्टर ने किया सुसाइड : बस दो दिन इंतजार करो…

झाड़ग्राम से BJP सांसद कुंअर हेम्ब्रम TMC में हुए शामिल, पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

यूपी में अखिलेश-राहुल की रैली में भगदड़, बिना भाषण दिए ही लौटे वापस

जब मैथ व फिजिक्स में सौ में सौ तो बायलॉजी में 96 क्यों

बिष्णुपुर में TMC पर बरसे PM मोदी, ‘भ्रष्टाचारियों के घर बिकवा देंगे’

ऊपर