‘पूर्वी भारत वाले चीनी, दक्षिण वाले अफ्रीकन’, सैम पित्रोदा ने क्यों बोला ऐसा ?

नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विवादित बयान दिया है। पित्रोदा ने कहा, पूर्वी भारत के लोग चीन जैसे और साउथ के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं। पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला किया है।

‘चीन-अफ्रीकी और गोरों की तरह दिखते हैं भारतीय’

दरअसल, निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को लेकर बात रखी थी। उन्होंने कहा, हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं। यहां पूर्व के लोग चीन जैसे, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग शायद गोरों जैसे और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं।

पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा पर हमला किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में एक रैली को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं। शहजादे के एक अंकल ने आज ऐसी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से में भर दिया है। संविधान सिर पर रखने वाले लोग देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, क्या ये सब अफ्रीका के हैं? मेरे देश के लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर इन्होंने गाली दी है। चमड़ी का रंग कोई भी हो, हम तो श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं। शहजादे आपको जवाब देना होगा। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान देश सहन नहीं करेगा और मोदी तो कतई सहन नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें: सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान पर PM मोदी ने कांग्रेस-राहुल गांधी को घेरा

कांग्रेस ने किया किनारा

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, भारत की विविधता को दर्शाने के लिए की गई तुलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। कांग्रेस इनसे खुद को पूरी तरह से अलग करती है।

सैम पित्रोदा ने क्या कहा था ?

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं। ये वही भारत है, जिस पर मेरा भरोसा है, जहां हर किसी का सम्मान है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है।

विरासत टैक्स पर दिया था बयान

इससे पहले सैम पित्रोदा ने अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। इसमें किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसकी संपत्ति का सिर्फ 45% हिस्सा बच्चों को ट्रांसफर होता है। बाकी 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार को मिल जाता है। उन्होंने कहा था कि ये बहुत ही रोचक कानून है. लेकिन भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है। सैम पित्रोदा ने टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान पर की थी, जिसमें राहुल ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी, तो सर्वे करके पता लगाया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है।

Visited 3 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Bengal Covid Cases : बंगाल में फिर आ धमका कोरोना

नए वैरिएंट के 30 मामले मिले कोलकाता : महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक के बाद अब बंगाल में एक बार फिर कोरोना वायरस डराने लगा है। इसकी वजह आगे पढ़ें »

Helicopter Crash: ‘क्रैश के बाद नहीं मिल रहा ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर’

Delhi Metro में Reel के लिए अश्लील डांस, लड़की का वीडियो वायरल

West Bengal Weather: बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

‘TMC के आतंक और भ्रष्टाचार का किला ढहेगा’, मेदिनीपुर में बोले PM मोदी

पार्टनर की मौत से दुखी एक्टर ने किया सुसाइड : बस दो दिन इंतजार करो…

झाड़ग्राम से BJP सांसद कुंअर हेम्ब्रम TMC में हुए शामिल, पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

यूपी में अखिलेश-राहुल की रैली में भगदड़, बिना भाषण दिए ही लौटे वापस

जब मैथ व फिजिक्स में सौ में सौ तो बायलॉजी में 96 क्यों

बिष्णुपुर में TMC पर बरसे PM मोदी, ‘भ्रष्टाचारियों के घर बिकवा देंगे’

ऊपर