महानगर के दो अलग-अलग हुक्का बार में छापा, 4 गिरफ्तार

Fallback Image

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर के दो अलग-अलग इलाकों में स्थित हुक्का बार में कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों ने छापामारी अभियान चलाया। सबसे पहले करया थानांतर्गत बेकबागान रो स्थित एक मकान के दूसरे तल्ले पर चल रहे हुक्का पार्लर में पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान वहां से मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से हुक्का सेट बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर एआरएस अधिकारियों ने सीआईटी रोड स्थित एक हुक्का पार्लर में छापामारी की। छापामारी के दौरान उक्त हुक्का पार्लर से पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वहां से भी कई हुक्का के सेट बरामद किए गए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि कोलकाता नगर निगम की ओर से कुछ दिनों पहले हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उक्त प्रतिबंध के बाद से कोलकाता पुलिस महानगर में चलने वाले अवैध हुक्का बार पर लगातार छापामारी अभियान चला रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata News : बड़ाबाजार में ‘हीट स्ट्रोक’ से युवक की मौत

तीन दिनों से लापता था मृतक कोलकाता : बड़ाबाजार थानांतर्गत महात्मा गांधी रोड में एक युवक की कथित तौर पर हीट स्ट्रोक से मौत हो गयी। आगे पढ़ें »

ऊपर