महानगर के दो अलग-अलग हुक्का बार में छापा, 4 गिरफ्तार

Fallback Image

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर के दो अलग-अलग इलाकों में स्थित हुक्का बार में कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों ने छापामारी अभियान चलाया। सबसे पहले करया थानांतर्गत बेकबागान रो स्थित एक मकान के दूसरे तल्ले पर चल रहे हुक्का पार्लर में पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान वहां से मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से हुक्का सेट बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर एआरएस अधिकारियों ने सीआईटी रोड स्थित एक हुक्का पार्लर में छापामारी की। छापामारी के दौरान उक्त हुक्का पार्लर से पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वहां से भी कई हुक्का के सेट बरामद किए गए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि कोलकाता नगर निगम की ओर से कुछ दिनों पहले हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उक्त प्रतिबंध के बाद से कोलकाता पुलिस महानगर में चलने वाले अवैध हुक्का बार पर लगातार छापामारी अभियान चला रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Iran-Israel War: देर रात इजरायल ने ले लिया हमले का बदला, ईरान पर …

नई दिल्ली : बीते दिनों ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था। अब खबर आई है कि इजरायल ने भी पलटवार आगे पढ़ें »

Lok Sabha Election 2024: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच 11 बजे तक जबरदस्त वोटिंग, जानें अन्य राज्यों का हाल

कूचबिहार: देशभर के 122 लोकसभा सीटों पर पहले चरण को लेकर वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में पहले चरण का मतदान तीन सीटों पर हो आगे पढ़ें »

ऊपर