Durga Puja 2023 : जानें इस बार क्या है South की जान S B Park Sarbojanin Durgotsav की थीम | Sanmarg

Durga Puja 2023 : जानें इस बार क्या है South की जान S B Park Sarbojanin Durgotsav की थीम

– इस वर्ष पूजा में “एलाम नोतुन देशे” थीम को किया गया लॉन्च
कोलकाता :
प्रत्येक वर्ष अपने आयोजन में एक नया सोच और अनोखी उत्सव शैली के लिए शहर के सबसे आकर्षक पूजाओं में से एक एस बी पार्क सार्वजनिन की ओर से शनिवार को कोलकाता प्रेस क्लब में इस बार ‘एलाम नोतुन देशे’ (हम एक नए देश में आये हैं) थीम को लॉन्च किया गया। शहर के ठाकुरपुकुर इलाके में स्थित स्टेट बैंक पार्क (एस बी पार्क) सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी ने दुर्गापूजा में इससे जुड़े गहन विचारों की छाप छोड़ी है। इस वर्ष एस बी पार्क सर्बोजनिन दुर्गोत्सव की ओर से 53वां वर्ष में पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
ये रहें मौजूद
इस संवाददाता सम्मेलन में समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों में अभिनेत्री और एसबी पार्क सर्बोजनिन दुर्गोत्सव 2023 की ब्रांड एंबेसडर संपूर्णा लाहिड़ी, संगीत निर्देशक जॉय सरकार मौजूद थे। सरकार ने इस वर्ष का थीम संगीत बनाया है। इसके अलावा कलाकार रामानंद बंद्योपाध्याय जिन्होंने इस वर्ष की मूर्ति डिजाइन की है, सहायक कलाकार अरिघना साहा, मुख्य डिजाइनर और केंद्रीय विषय के कलाकार शिवशंकर दास, लाइट डिजाइनर, विजिटिंग फैकल्टी, एनएसडी, नई दिल्ली और थिएटर निर्देशक बरुण कर, सिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नेशनल सेल्स मैनेजर मृणाल कांति मंडल के साथ समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इस मौके पर मौजूद थे।
कलात्मक कल्पना के माध्यम से इसका समाधान दिखाने की कोशिश
मीडिया से बात करते हुए क्लब के अध्यक्ष श्री संजय मजूमदार ने कहा, “एस बी पार्क सर्बोजनिन” को अपने इस वर्ष के थीम – ‘एलाम नोतुन देशे’ (हम एक नए देश में आये हैं) के साथ 53 वें वर्ष के आयोजन करने पर बहुत गर्व है। इस कठिन घड़ी में, जब चारों ओर दुनिया में राजनीति, धर्म, पूंजीवाद और बड़े पैमाने पर उभरते जलवायु संकट के कारण हर पल जीवन संकीर्ण होती जा रही है, इनके बीच एस बी पार्क ने अपने पूजा मंडप में थीम के जरिए कलात्मक कल्पना के माध्यम से इसका समाधान दिखाने की कोशिश की है। इस आयोजन में देश के हर राज्य के लोग आते हैं। इसे देखते हुए यहां के हर बैनर को देश के हर राज्य में वहां के क्षेत्रीय भाषा में प्रदर्शित किया जाएगा। हमें विश्वास है कि इस साल भी हमारा प्रयास यहां आने वाले दर्शकों को पसंद आयेगा। उन्होंने इस राज्य के अलावा देश के हर कोने में रहनेवाले सभी लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ यहां होने वाली पूजा में आने के लिए आमंत्रित किया।

Visited 234 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर