सीनियर्स ने छात्रा से जबरन कराया किस, 5 अरेस्ट

ओडिशा : ओडिशा में एक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर नाबालिग लड़की और लड़के को जबरन किस कराने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पांच स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं। मामला गंजम जिले के बिनायक एकेडमी कॉलेज बेरहामपुर का बताया जा रहा है। बेरहामपुर के SP सरबन विवेक एम ने बताया कि 5 स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ रैगिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक नाहक है। उसकी उम्र 24 साल है।

सीनियर गर्ल्स भी हंसती नजर आईं
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीनियर्स फर्स्ट ईयर की एक लड़की और लड़के को आपस में किस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। एक सीनियर पास कुर्सी पर बैठा है, उसके हाथ में एक डंडा है। वो लड़के को थप्पड़ मार रहा है और मजबूर कर रहा है कि वह लड़की को किस करे। लड़का लड़की को किस करता है। इसके बाद लड़की उठकर जाने लगती है तो सीनियर स्टूडेंट उसका हाथ पकड़कर बैठा लेता है। उसे हाथ में रखी झड़ी दिखाकर डराता है। मौके पर करीब 20 सीनियर स्टूडेंट नजर आ रहे हैं, जिनमें कुछ छात्राएं भी हैं। वे घटना का विरोध करने की बजाय हंसती नजर आ रही हैं। 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार लोगों को लगाते थे चूना, 3 गिरफ्तार

लेकटाउन में प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में चलता था ठगी का गोरखधंधा सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : लेकटाइन इलाके में प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में बेरोजगार युवाओं से आगे पढ़ें »

बड़बाजार में महिला से छेड़छाड के आरोप में एक गिरफ्तार

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : महानगर में खरीदारी करने आयी एक महिला से दिनदहाड़े छेड़छाड़ की गयी। घटना बड़ाबाजार थानांतर्गत ब्रेबर्न रोड व लुकस लेन की क्रॉसिंग आगे पढ़ें »

ऊपर