गुरुवार को विष्णु भगवान को ऐसे करें प्रसन्न, विवाह-धन समेत कई अड़चनें होंगी दूर

नई दिल्ली: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की विधिवत पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत रखने से प्रभु का विशेष आशीर्वाद बना होता है। आपको बताते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें। जिससे जीवन में धन-संपत्ति समेत विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर किया जा सके।

अगर कुंडली में कोई दोष हो और इस वजह से घर में किसी के विवाह में अड़चनें आ रही है तो आपको गुरुवार के दिन कई विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा घर में धन-संपत्ति से जुड़े विवादों से परेशान हैं तो इन चीजों को अपनाकर देखा जा सकता है।

  • इस दिन सबसे पहले सुबह नहाने के पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर नहाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • गुरुवार के दिन पैसों का लेन-देन न करें. ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और गुरु दोष बनता है। साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। गुरुवार को दिन धोबी को कपड़े ना दें और ना ही इस दिन कपड़े ले और ना ही पैसे दें।
  • भगवान विष्णु को केले का पेड़ बहुत पसंद होता है। ऐसे में बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गुरुवार के दिन पीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। इससे भगवान भक्तों से खुश होते हैं। साथ ही केले के पेड़ में दीपक जरूर जलाएं। भगवान विष्णु की नियम के अनुसार पूजा करें।
Visited 54 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

गॉल-ब्लैडर की पथरी के हो सकते हैं विविध रूप, ऐसे पहचाने इसके लक्षण… 

कोलकाता : पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं। थैली जैसा यह महत्त्वपूर्ण अंग पेट के ऊपरी दाएं भाग में जिगर के ठीक आगे पढ़ें »

ऊपर