आज है राष्ट्रीय हिंदी दिवस, जानें इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें

नई दिल्ली: भारत अनेकताओं में एकता का देश है। यहां कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। इन सभी भाषाओं में हिंदी का अपना प्रमुख स्थान है। विश्व की प्रमुख भाषाओं में हिंदी भाषा शामिल है। सितंबर के महीने में 14 तारीख को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। देश में हिंदी भाषा की महत्व को समझकर हिंदी दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में इसका तीसरा स्थान है। जानकारी के मुताबिक पूरे विश्व में करीब 60 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं। वैसे 10 जनवरी को दुनिया भर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

साल 1953 में हुई थी इसकी शुरुआत

भारत के प्रधानमंत्री पद पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1953 में संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। आधिकारिक तौर पर हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत 14 सितंबर 1953 को हो गई थी। घोषणा के बाद हर साल 14 सितंबर के दिन राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस तरह से देश में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी को मिला था राजभाषा का दर्जा

भारत में हिंदी दिवस मनाने के पीछे का कारण यह है कि इसे राजभाषा का दर्जा मिला हुआ था। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। लोगों को प्रेरित करने के लिए इस दिन हिंदी भाषा अवॉर्ड भी दिया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस को पूरे एक हफ्ते तक सेलिब्रेट किया जाता है, जिसे हिंदी पखवाड़ा के नाम से जानते हैं। इस दिन को स्कूलों से लेकर ऑफिस तक में सेलिब्रेट किया जाता है। हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति उन सभी लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के किसी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

पार्थ चटर्जी का नाम चार्जशीट में राज्यपाल से मिले स्वीकृति के बाद दिया गया

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : सीबीआई ने एक विशेष अदालत को बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में आगे पढ़ें »

चमकती त्वचा पाने के लिए शुरू कर दें ये उपाय, दिखने लगेगा असर

कोलकाता : आज के समय में ग्लोइंग स्कीन कौन नहीं पाना चाहता है। लोग अपने स्क‌िन पर ग्लो लाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट आगे पढ़ें »

ऊपर