कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई है: आदित्यनाथ

शेयर करे

मालेगांव: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत कर लगाने संबंधी कांग्रेस के कथित प्रस्ताव को लेकर तंज करते हुए शनिवार को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा विपक्षी पार्टी के अंदर प्रवेश कर गई है। आदित्यनाथ ने विरासत कर की तुलना औरंगजेब द्वारा गैर मुस्लिमों पर लगाए गए ‘जजिया’ कर से की। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में धुले सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश भामरे के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रही है।

PM मोदी फ‌िर आ रहें इसमें कोई शक नहीं…योगी

आदित्यनाथ ने कहा ‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। केवल भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ही देश को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के पास न कोई नेता है, न नीति, न दृष्टिकोण है और कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग के घोषणापत्र जैसा है। आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय का आरक्षण देना चाहती है। उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा ‘विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए जजिया कर की तरह है। औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस के अंदर प्रवेश कर गई है।’ कांग्रेस और उसके ‘इंडी’ गठबंधन के सहयोगियों के लिए चुनाव जीतना देश को लूटने का एक माध्यम है, लेकिन भाजपा के लिए यह भारत को एक मजबूत ताकत बनाने का माध्यम है। 2014 के बाद दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। इससे पहले सीमाएं असुरक्षित थीं और घुसपैठ करने और आतंकवादियों द्वारा विस्फोट किये जाने की घटनाए होती थीं।

पाकिस्तान समर्थक लोग वहीं जाकर भीख मांगे…योगी

आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पूर्व में हर हिंदू त्योहार से पहले दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान राम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्षी गठबंधन अयोध्या में उनके मंदिर को नष्ट करने के लिए सत्ता में न आए। उन्होंने आगे कहा ‘मैं पाकिस्तान समर्थक लोगों से कहता हूं कि वे उस देश में जाकर भीख मांगें। उस देश की प्रशंसा करने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। उन लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो खाते तो भारत में हैं लेकिन गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आबादी 23 करोड़ है, लेकिन मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

Visited 54 times, 2 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर