Kolkata Metro : आज मेट्रो परिसेवा के टाइमिंग में … | Sanmarg

Kolkata Metro : आज मेट्रो परिसेवा के टाइमिंग में …

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो की पहली और आखिरी सेवा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज यानी मंगलवार को नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (ब्लू लाइन) पर 188 मेट्रो चलाई जाएंगी। 94 अप और 94 डाउन। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) पर 90 ट्रेनें चलेंगी। अन्य दिनों की तरह आज कवि सुभाष गामी मेट्रो दमदम से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। वहीं, दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो कवि सुभाष से रवाना होगी। दक्षिणेश्वर जाने वाली ट्रेन सुबह 6.55 बजे दमदम से रवाना होगी। कवि सुभाष गामी मेट्रो दक्षिणेश्वर से सुबह 7 बजे रवाना होगी। बाकी दिन की तरह दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:28 बजे रवाना होगी। दमदम से कवि सुभाष के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे रवाना होगी। वहीं आखिरी दमदम मेट्रो कवि सुभाष से रवाना होगी। कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:30 बजे रवाना होगी। वहीं सियालदह से साॅल्टलेक सेक्टर 5 मेट्रो शाम 6:55 बजे से चलेगी, बाकी दिनों की तरह ही। वहीं, सेक्टर पांच से सियालदह तक मेट्रो की आवाजाही सुबह सात बजे शुरू होगी। सियालदह से साॅल्टलेक सेक्टर 5 के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:35 बजे रवाना होगी। वहीं साॅल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे रवाना होगी।

Visited 676 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर