…’तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है’, पंजाब में बोले राहुल गांधी

कोलकाता : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय पंजाब से गुजर रही है। यात्रा के दौरान गुरुवार (12 जनवरी) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “हिन्दुस्तान के अरबपति इस देश को रोजगार नहीं दे सकते। लुधियाना के लघु-मध्यम उद्योग इस देश को रोजगार दे सकते हैं। अगर इनको मजबूत किया जाए तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है।”
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि, “गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को बताया है कि प्यार और मोहब्बत पंजाब की संस्कृति है। यहां हिंसा, नफ़रत और डर की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। आप सभी को लोहड़ी की बहुत-बहुत बधाइयां।”
बीजेपी पर साधा था निशाना
इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में यकीन रखता है और यही कारण है कि भारत जोड़ो यात्रा सफल हो रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही थी।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा। आपने हमें अपनी ताकत दी और हम राज्य में अगले 10 दिनों तक आपसे बातचीत करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले बुधवार की सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। बाद में वह रौजा शरीफ दरगाह भी गए थे।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर