कर्नाटक में बूढ़े भी कुरकुरे के हो गए ‘शौकीन’, काट रहे दुकानों के चक्कर

कर्नाटकः कई बार कुछ ऐसी वजह होती है, जिसके चलते किसी खास चीज की चाहत या पसंद उम्र की सीमा से परे हो जाती है। ठीक यही बात कर्नाटक के एक गांव हुनूर के बुजुर्गों, युवओं, वयस्कों और बच्चों पर लागू होती है। कारण कि ये सभी अब गांव के आसपास की दुकानों पर कुरकुरे खरीदने के लिए होड़ में हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि यहां कुरकुरे की शार्टेज हो गई है। इसकी वजह भी बिल्कुल साफ है। हर कोई दुकानों पर अन्य समानों की खरीददारी तुलना में कुरकुरे को अधिक प्राथमिकता दे रहा है।

कुरकुर खरीदने की होड़
कुरकुरे उन प्रोडक्ट्स में से जो बच्चों को बेहद पसंद आती हैं। लेकिन सोचो अगर इसे सभी पसंद करने लगें तो क्या होगा। और उस वक्त क्या होगा जब सभी लोग दिनभर कुरकुरे खरीदने की फिराक में हों। ऐसे में बच्चों की पसंद वाले प्रोडक्ट कुरकुरे की तो दुकानों पर कमी हो जाएगी। ऐसी स्थिति कर्नाटक के एक गांव की है।

पैकेट में निकला 500 का नोट

कर्नाटक के लिंगासुगुर तालुक के हुनूर गांव में ऐसा ही हुआ है। यहां जब से कुरकुरे के पैकेट में 500 का नोट निकला है, लोगों के कुरकुरे खरीदने की होड़ मच गई है। ऐसे में हर घरों में कुरकुरे के कई पैकेट खरीदे गए। मांग बढ़ने के कारण लोग कुरकुरे खरीदने के लिए दुकानों पर लाइन भी लग रहे हैं।

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर