मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गर्भगृह में भी पहुंचे योगी

यूपी : अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का काम जोरों पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अयोध्या पहुंचे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चल रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। उन्होंने गर्भगृह का भी जायजा लिया। 2023 के आखिरी तक मूल गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है, जबकि जनवरी 2024 तक राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क हेली पैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में जिले के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

योगी मंदिर के गर्भगृह में भी पहुंचे, जहां रामलला विराजमान होंगे। उन्होंने गर्भगृह में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा मंदिर के निर्माण में लगे कारीगरों से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की।

शेयर करें

मुख्य समाचार

माता- पिता पर धारदार हथियार से हमला कर बेटा हुआ फरार

बशीरहाट : बशीरहाट अंचल के बादुरिया थाना अंतर्गत नागौरखाली इलाके में इमरान मंडल ने अपने पिता आबूकासेम मंडल और उनकी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार आगे पढ़ें »

पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत

जोड़ासांको के केलाबागान इलाके की घटना सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : महानगर में पानी भरने को लेकर एक पर‌िवार के सदस्यों के बीच हुई मारपीट में घायल हुए आगे पढ़ें »

ऊपर