Weekly Horoscope : एक क्लिक में जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

दिनांक 31 से 6 जनवरी 2024 तक
डॉ. मंगल त्रिपाठी
ग्रह संचरण- सूर्य और मंगल धनु में, प्लूटो मकर में, शनि कुंभ में, राहु और नेपच्यून मीन में, गुरु और हर्शल मेष में, केतु कन्या में, बुध और शुक्र वृश्चिक में एवं चंद्रमा 02/01 को घं.18/29 से कन्या में, 04/01 को घं.30/46 से तुला में संचरण करेंगे।
व्रत त्योहार- 01/01 को ईसाई नववर्षारम्भ, 04/01 को कालाष्टमी, अष्टका श्राद्ध, 06/01 को पार्श्वनाथ जयन्ती (जैन)
मेष- सद्भावना और सत्कर्म की भावना मिलते रहने से मन में उत्साह बना रहेगा और किसी भी बाधा को दूर करने की शक्ति भी प्राप्त होगी। आने वाले दिन कितने अच्छे होंगे, उसका संकेत मिल सकता है। व्यर्थ के विवाद में उलझने की अपेक्षा तटस्थ रह जाना अच्छा होगा। आर्थिक मामलों में सचेत रहना अच्छा होगा। आर्थिक बातों में सचेत रहना अच्छा होगा। दिनांक 31 को खानपान, 1 को आनंद, 2 को उत्साह, 3 को प्रभावी, 4 को लाभ, 5 को सुख, 6 को सामान्य। मेष लग्न के लिए सप्ताह प्रतिष्ठादायक हो सकता है। शुभ दिन 1 से 3 जनवरी एवं शुभांक 1,5,9। अच्छे परिणाम के लिए शनिवार को काले उड़द का दान करना लाभदायक रहेगा।
वृष- अधिक उत्साह में आना और लोगों से वाद-विवाद करना काम-धंधे के लिए उचित नहीं होगा, इसलिए कामकाज के सिवाय दूसरी चीजें सोचना उचित नहीं होगा। किसी मांगलिक या धार्मिक काम में खर्च करने का आनंद मिल सकता है। अपने लोगों से सहयोग मिलता रहेगा और घर- गृहस्थी का ध्यान रखना होगा। दिनांक 31 को चिंता, 1 को परेशानी, 2 को सामान्य, 3 को लाभ, 4 को सुख, 5 को प्रगति, 6 को मनोरंजन। वृष लग्न के लिए सप्ताह सुखद रहेगा। शुभ दिन 3 से 5 जनवरी एवं शुभांक 4, 6, 8। अच्छे परिणाम के लिए गुड़ का दान करना लाभदायक रहेगा।
मिथुन- सामाजिक और पारिवारिक तनाव के बीच भी किसी विवाद का निपटारा पक्ष में हो सकता है। उलझती हुई कर्म की गति रहते हुए भी आर्थिक लाभ में कोई कमी नहीं आ सकती है। धार्मिक सोच में विकास होते रहने से मानसिक शांति मिलती रहेगी। संचित कोष बढ़ाते रहने में सफलता की आशा कर सकते हैं। दिनांक 31 को खानपान, 1 को सहयोग, 2 को सामान्य, 3 को परेशानी, 4 को तनाव, 5 को लाभ, 6 को सुख। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह लाभदायक हो सकता है। शुभ दिन 31, 1 और 6 जनवरी एवं शुभांक 1, 4, 7। अच्छे परिणाम के लिए काले तिल का दान करना लाभदायक रहेगा।
कर्क- कर्मक्षेत्र की बाधाएं अपने आप दूर हो जा सकती हैं और रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। सुदृढ़ बुद्धि के चलते भविष्य सुधारने में सफलता मिलेगी और किसी भी विरोधी परिस्थिति में स्वयं को नियंत्रित कर सकेंगे। भविष्य की योजना बनाते समय थोड़ी सावधानी की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनांक 31 को खानपान, 1 को लाभ, 2 को उत्साह, 3 को प्रगति, 4 को सुख, 5 को तनाव, 6 को चिंता। कर्क लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक हो सकता है। शुभ दिन 31, 1 और 2 जनवरी एवं शुभांक 3, 6, 8। अच्छे परिणाम के लिए सफेद मिठाई का दान करना लाभदायक रहेगा।
सिंह- बुद्धि को शांत और गंभीर रखने पर भविष्य की अच्छाइयों का सही अनुमान लगाया जा सकता है जिसका परिणाम कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण के रूप में मिल सकता है। सहयोगियों के बदले अपने बलबूते पर ही विश्वास करना उचित होगा। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। आस्तिक भाव सहायक सिद्ध होगा। दिनांक 31 को विश्राम, 1 को सुख, 2 को लाख, 3 को आनंद, 4 को अनुकूलता, 5 को उत्साह, 6 को सामान्य। सिंह लग्न के लिए सप्ताह अच्छे भविष्य का संकेत दे सकता है। शुभ दिन 1 से 3 जनवरी एवं शुभांक 2, 5, 8। अच्छे परिणाम के लिए उड़द का दान करना लाभदायक रहेगा।
कन्या- सहयोगियों से व्यवहार करते समय अधिक सावधानी की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे कर्मक्षेत्र का तनाव कम होगा। उत्साह बनाये रखने से उलझे हुए काम को सहज बनाया जा सकता है। विरोधी स्थिति में भी शांत रहा जा सकता है जिससे कोई भी समस्या सुलझ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना उचित होगा। दिनांक 31 को परेशानी, 1 को खर्च, 2 को समाधान, 3 को प्रगति, 4 को सुख, 5 को लाभ, 6 को खानपान। कन्या लग्न के लिए सप्ताह उत्साहप्रद हो सकता है। शुभ दिन 3 से 5 जनवरी एवं शुभांक 3, 5, 8। अच्छे परिणाम के लिए पीली मिठाई का दान करना लाभदायक रहेगा।
तुला- आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल होने से बचत बढ़ सकती है और सद्भावना बनाये रखने से मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। यदि कामधंधे में प्रतियोगिता बढ़ रही हो तो थोड़े प्रयत्न पर भी उसे नियं​त्रित किया जा सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र से अच्छा संबंध बनाने में सहजता बनी रह सकती है। दिनांक 31 को खानपान, 1 को प्रगति, 2 को सामान्य, 3 को हैरानी, 4 को खर्च, 5 को सुधार, 6 को लाभ। तुला लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक अनुकूलता का हो सकता है। शुभ दिन 31, 1 और 6 जनवरी एवं शुभांक 2, 4, 9। अच्छे परिणाम के लिए पीली मिठाई का दान करना लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक- किसी बकाये दान का लाभ हो सकता है जिससे आर्थिक कामों को पूरा किया जा सकता है। बुद्धि की दुविधा को स्पष्ट बताना बहुत आवश्यक होगा, जिससे कर्मक्षेत्र की गति को पहचाना जा सके और अनावश्यक वातावरण को बचाया जा सके। प्रभावशाली लोगों से विवाद न करना लाभप्रद हो सकता है। दिनांक 31 को मनोरंजन, 1 को सुख, 2 को लाभ, 3 को प्रगति, 4 को सहयोग, 5 को हैरानी, 6 को खर्च। वृश्चिक लग्न के लिए सप्ताह लाभदायक हो सकता है। शुभ दिन 31, 1 और 2 जनवरी एवं शुभांक 5, 7, 9। अच्छे परिणाम के लिए चने की दाल का दान करना लाभदायक रहेगा।
धनु- अचानक ही कोई ऐसा खर्च आ सकता है जिससे आर्थिक स्वास्थ्य प्रभावित हो जाय, इसलिए अभी किसी पूंजी निवेश पर सोचना उचित नहीं होगा। परिवार में किसी नये सदस्य का आगमन संभव है। घर-गृहस्थी में पूरा योगदान बनाये रखना शांति को सुरक्षित रखेगा। हड़बड़ी से बचे रहें। दिनांक 31 को खानपान, 1 को उत्साह,2 को आनंद, 3 को लाभ, 4 को प्रगति, 5 को सहयोग, 6 को सामान्य। धनु लग्न के लिए सप्ताह कुछ व्यय करा सकता है। शुभ दिन 1 से 3 जनवरी एवं शुभांक 3, 5, 7। अच्छे परिणाम के लिए हरी सब्जियों का दान करना लाभदायक रहेगा।
मकर- आर्थिक दृष्टि से अनुकूलता बनी रहने पर भी विवशतावश किया गया कोई खर्च बचत को प्रभावित कर सकता है। जमीन-जायदाद या मकान आदि के लिए खर्च अधिक हो जा सकता है। यदि कोई प्रशासनिक उलझन हो तो उसे निपटा लेना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य पर सर्दी का प्रभाव रह सकता है। दिनांक 31 को परेशानी, 1 को रुकावट, 2 को सुधार, 3 को सुख, 4 को प्रगति, 5 को लाभ, 6 को खानपान। मकर लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक विकास का होगा। शुभ दिन 3 से 5 जनवरी एवं शुभांक 4, 6, 8। अच्छे परिणाम के लिए सफेद मिठाई का दान करना लाभदायक रहेगा।
कुंभ- किसी दुविधा में उठाया हुआ कदम कर्मक्षेत्र में कुछ दिक्कतें पैदा कर सकता है जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, फिर भी नियमित आय बने रहने की चलते विशेष असुविधा का अनुभव नहीं होगा। कोई ऐसी अनुकूल घटना घट सकती है जिसका अनुमान नहीं किया गया होगा। दिनांक 31 को मनोरंजन, 1 को सुख, 2 को सामान्य, 3 को हैरानी, 4 को रुकावट, 5 को लाभ, 6 को प्रगति। कुंभ लग्न के लिए सप्ताह प्रतिष्ठादायक रहेगा। शुभ दिन 31, 1 और 6 जनवरी एवं शुभांक 1, 4, 6। अच्छे परिणाम के लिए चने की दाल का दान करना लाभदायक रहेगा।
मीन- कर्मक्षेत्र में किसी ऐसे अवसर की प्राप्ति हो सकती है जिससे मान-मर्यादा के साथ-साथ यश-प्रतिष्ठा की वृद्धि संभव होगी। भविष्य में होने वाली किसी सुखद घटना का संकेत मिल सकता है। पहले की भांति ही आर्थिक संतुलन बनाते हुए चलना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर दृष्टि बनाये रखना उचित होगा। दिनांक 31 को खानपान, 1 को प्रगति, 2 को लाभ, 3 को आनंद, 4 को सहयोग, 5 को हैरानी, 6 को तनाव। मीन लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक रहेगा। शुभ दिन 31, 1 और 2 जनवरी एवं शुभांक 2,4, 8। अच्छे परिणाम के लिए पीले फल का दान करना लाभदायक रहेगा।

 

Visited 135 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

IPL में इंपैक्ट प्लेयर के नियम पर क्या है विराट कोहली की राय?

बेंगलुरू : कप्तान रोहित शर्मा से सहमति जताते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आगे पढ़ें »

ऊपर