2024 के स्वागत के लिए कोलकाता के होटल व रेस्टोरेंट तैयार, काउंटडाउन शुरू

शेयर करे

देर रात 2 से 3 बजे तक खुले रहेंगे पब्स, पार्कस्ट्रीट में भीड़ की संभावना

बॉलीवुड सेलेेब्स ​बिखेंरेंगे अपना जलवा

लजीज व्यंजनों व लाइव म्यूजिक परफार्मेस का बिखरेगा जादू

कोलकाता : 2024 के स्वागत के ​लिए कोलकाता के होटल्स व रेस्टोरेंट्स ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए बॉलीवुड सेलेब्स को भी बुलाया गया है। नये साल के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। नए साल के जश्न में कोलकाता वासी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पार्कस्ट्रीट में आ​ज भी भीड़ की संभावना है। रविवार का दिन होने के कारण छुट्टी व पार्टी का डबल तड़का लगने वाला है। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, पब-बार 31 दिसंबर की रात को स्पेशल बनाने के लिए म्यूजिक, लाइट और लजीज फूड की तैयारी कर चुके हैं। वहीं कई होटलों में विशेष डिस्टाउंट्स भी मुहैया करायी गयी है।

ललित ग्रेट ईस्टर्न कोलकाता : न्यू ईयर पार्टी को यादगार बनाने के लिए ग्लैमर के साथ म्यूजिक का स्पेशल तड़का लगाने वाला है ललित ग्रेट ईस्टर्न कोलकाता। आज 31 दिसंबर की रात 8 बजे से टेरेस पार्टी आयोजित की गयी है। इस दिन डीजे एस-यूनिट, डीजे शैंकी, डीजे राहुल पार्टी को यादगार बनाएंगे। टीना के डांस परफार्मेंस के अलावा शरीक आलम का फैशन शो तथा एमसी पायल का प्रेजेंटेशन विशेष तौर पर आई कैचिंग होगा।

विशेष रूप से डीजे अंकुश, लाइव बैंड, डांस ट्रूप के साथ अपना परफार्मेंस देने वाले हैं। इस पार्टी की खासियत है कि यहां पर आये लोग थिरकने पर मजबूर होंगे। प्रीमियम पेय पदार्थ में काफी कुछ ऑफर दिया गया है। द लिगेसी लाउंज – फाइन डाइनिंग एक्स्ट्रावेगांजा के साथ लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने के लिए इस दिन काफी भीड़ होने की संभावना है। यहां पर मनोरंजन के पूरे इंतजाम किये गये हैं। लाइव संगीत प्रदर्शन के साथ बॉलीवुड की मनमोहक धुनों में यहां लोग डूब जाएंगे।

जेडब्ल्यू मैरियट, कोलकाता : यहां पर जो जलवा बिखरेंने आ रही हैं, उनके कहने ही क्या। जी हां, सनी लियोनी की खास पेशकश को देखकर पार्टी करने वाले मंत्रमुग्ध होने वाले हैं। इसके साथ यहां बेहतरीन व्यंजनों का लुत्फ पार्टी हूपर्स उठा सकते हैं। यहां आने वाले लोगों को लजीज खाने के साथ पार्टी करने में काफी मजा आने वाला है। यहां पर पब्स को रात 2 बजे तक के लिए खोला गया है। पूरे होटल को न्यू ईयर के स्वागत के लिए तैयार किया गया है। अपने मेहमानों का स्वागत करने लिए होटल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। यहां की न्यू ईयर पार्टी शानदार होने वाली है।

द पार्क होटल कोलकाता : न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए द पार्क होटल कोलकाता में मिड नाइट फीवर थीम को रखा गया है। बैंक्वेंट में नए साल के आगाज को लेकर म्यूजिक, फूड समेत कई खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। द तंत्रा में भी डीजे पार्टी म्यूजिक का तड़का लगाने के लिए तैयार है। परिवार और दोस्तों के साथ नए साल के सेलिब्रेशन के लिए यहां आये लोगों को काफी कुछ नया मिलेगा। रात 2 बजे तक पब्स खुले रहेंगे।

द फ्लोटल, कोलकाता : अगर आपको गंगा किनारे का व्यू चाहिए तो इससे बेहतरीन जगह नहीं है। नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां खास व्यवस्था की गयी है। शानदार भोजन के साथ ड्रिंक्स व अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ नए साल का जश्न मना सकते हैं। यहां पर पब्स को देर रात 2 से 3 बजे तक खोला गया है। साथ ही लाइव म्यूजिक, डांस समेत कई तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।

Visited 91 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर