जल्द तैयार होगा विकटोरिया अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, वातावरण का रखा जाएगा ध्यान

कोलकाता : शहर की अन्य सभी मेट्रो परियोजनाओं की तरह पर्पल लाइन यानी जोका-एस्प्लेनेड मेट्रो कॉरिडोर को हाल के दिनों में गति मिली है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को 48 महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें मुख्य रूप से विक्टोरिया स्टेशन है जो कि हेरिटेज विक्टोरिया के निकट तैयार हो रहा है। वहीं आरवीएनएल ने विक्टोरिया में बाहर से मेट्रो निर्माण की अनुमति मांगी थी लेकिन बाद में मेट्रो का अंडरग्राउंड निर्माण किया जा रहा है। इससे वहां विक्टोरिया परिसर में मौजूद पेड़ो को न काटे जाने के लिए एक पीआईएल हाई कोर्ट में दायर किया गया। इसके बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि विक्टोरिया स्टेशन निर्माण में पेड़ों को नहीं काटा जायेगा, परंतु इस पर आरवीएनएल ने जवाब देते हुए कहा कि पेड़ों को काटा नहीं बल्कि स्थानांतरित किया जायेगा। इसके लिए पेड़ों में नंबरिंग की गयी है, ताकि यह जानकारी रहे कि कितने पेड़ों को काटा गया है और कितने को हटाया गया है।

विक्टोरिया स्टेशन होगा अंडरग्राउंड स्टेशन ः विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन का निर्माण विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के बगल में अंडरग्राउंड किया जाएगा। यह शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। विक्टोरिया स्टेशन पर्पल लाइन के चार अंडरग्राउंड स्टेशनों में से एक होगा। इस स्टेशन के चालू होने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग इस प्रतिष्ठित स्मारक को बहुत आसानी से देख सकेंगे। यह लोगों को अन्य दो प्रतिष्ठित संरचनाओं यानी एम.पी. बिड़ला तारामंडल और सेंट पॉल कैथेड्रल के नाम से प्रसिद्ध है, का दौरा करने में भी सक्षम बनाएगा। यह स्टेशन रवीन्द्र सदन, नंदन, ललित कला अकादमी, नेहरू बाल संग्रहालय, प्रसिद्ध पीजी अस्पताल (आईपीजीएमईआर और एसएसकेएम अस्पताल) के लिए एक वैकल्पिक प्रवेश द्वार होगा।

क्या कहना है आरवीएनएल का : इस बारे में आरवीएनएल के ईडी अमित कुमार रॉय ने कहा​ कि मेट्रो के काम के लिए पेड़ों को काटा नहीं जायेगा बल्कि स्थानांतरित किया जायेगा। नबरिंग भी इसीलिए ​ही की गयी है कि क्योंकि कितने पेड़ हटाये जा रहे हैं उसकी जानकारी रहेगी। वहीं मेट्रो स्टेशन के निर्माण के बाद फाउंटेन को भी फिर से बनाया जायेगा।

 

 

Visited 41 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

सीएम का कोलकाता में 27 और 30 को मेगा रोड शो…

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव में सीएम ममता बनर्जी कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर में मेगा रोड शो कर सकती है। सब कुछ ठीक रहा ताे आगे पढ़ें »

ऊपर