महाराष्ट्र सीएम शिंदे के घर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार, गणेश उत्सव में हुए शामिल

मुंबई: गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र में जबरदस्त उत्साह है। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर बड़े-बड़े बिजनेस मैन ने भी अपने घर पर गणपति पूजा का आयोजन किया। कई लोगों ने तो पूजा समापन कर दिया जबकि कुछ लोग 10 दिनों की पूजा के बाद गणपति को विदा करेंगे। बिग बॉस OTT-2 के विनर एल्विश यादव समेत बालीवुड के कई स्टार पूजा में शामिल हुए।

सीएम शिंदे के घर पहुंचे कई सितारे

सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे वहां नजर आए। सलमान खान से लेकर शाहरूख खान तक गणपति आरती में शामिल हुए। दोनों ने एक दुसरे को देखते ही गले भी लगाया। इसके अलावा एल्विश यादव भी बप्पा का आशीर्वाद लेने वहां पहुंचे। एल्विश ने पूजा के दौरान गणपति की आरती भी की। एल्विश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आरती का वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके अलावा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की झलक भी देखने को मिली। एल्विश इस आरती सेलिब्रेशन को पूरी तरह से एंजॉय करते देखे गए। आरती में जैकी श्रॉफ और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए।

एल्विश यादव

सलमान खान, बहन अर्पिता और जीजा आयुष भी पहुंचे

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी गणपति की पूजा में शामिल हुए। उन्होंने गणपति के सामने झुककर प्रणाम किया। वहीं, सलमान खान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा भी गणेश वंदना में नजर आए। अर्पिता लाल रंग की सूट पहनी हुईं थीं। एक्टर सलमान खान लाल रंग के कुर्ते में नजर आए।

सलमान खान की बहन अर्पिता (लाल सूट में)

शहनाज गिल, राजकुमार राव पत्नी के साथ पहुंचे

एक्टर राजकुमार राव भी कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी पत्रलेखा भी थीं। पूजा में शामिल होने के बाद दोनों ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। शहनाज गिल भी इस दौरान गणपति के दर्शन के लिए पहुंचीं। शहनाज ने बप्पा के आगे श्रद्धा के साथ हाथ जोड़े।

शेयर करें

मुख्य समाचार

अल्जाइमर के खतरे को कम करता है ये वेज फूड

नयी दिल्ली : एक अध्ययन से पता चला है कि चीन, जापान और भारत जैसे देशों में मिलने वाले शाकाहारी और पारंपरिक भोजन अल्जाइमर रोग के आगे पढ़ें »

बुधवार को करें ये 5 सरल उपाय, बिजनेस से लेकर करियर में मिलेगी तरक्की

कोलकाता: हिंदू मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी को समर्पित है। मान्यता है कि जिसकी कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती आगे पढ़ें »

ऊपर