कोलकाता : कोलकाता में बसंत पंचमी की शुरुआत हो गई है। लोग मां शारदे की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा कर रहे हैं। जगह जगह पूजा पंडाल बनाए गए हैं। लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नीचे देखें मां शारदे की बेहद खूबसूरत तस्वीरें…
मां शारदे की प्रतिमा को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। मूर्ति की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
जगह जगह मां की पूजा की जा रही है। लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं।लंबे समय से लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
कोलकाता के स्कूलों में भी सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जा रही हैं। इस दिन पीली साड़ी पहनकर मां शारदे की पूजा करना शुभ माना जाता है।