वीकेंड पर 2 डिग्री बढ़ा कोलकाता का तापमान

शुक्रवार को 10.9 डिग्री पर पहुंच गया था
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : शुक्रवार को मौसम का सबसे सर्द दिन कोलकाता ने देखा। इस दिन पारा 10.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि अगलेे ही दिन यानी शनिवार को कोलकाता के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ाेतरी दर्ज की गयी और कोलकाता का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। गत गुरुवार को कोेलकाता का तापमान 12 डिग्री के आस-पास रहने के बाद शुक्रवार को 10 डिग्री पर जा पहुंचा था। शनिवार काे कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। अलीपुर मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि तापमान भले ही कुछ बढ़ा है, लेकिन कड़ाके की ठण्ड फिलहाल जारी रहेगी। शनिवार को आसमान साफ रहा। वहीं अगले सप्ताह भी न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक यूं ही ठण्ड बरकरार रह सकती है। वहीं जिलों में कंपकंपाने वाली ठण्ड का लोगों को सामना करना पड़ेगा।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

बारिश में सर्दी-जुकाम और बुखार से हैं परेशान ? तो ऐसे बचें

नई दिल्ली : बरसात के मौसम में यदि हम भीग जाते हैं तो हमें कई प्रकार की वायरल का सामना करना पड़ता है। इस मौसम आगे पढ़ें »

ऊपर