
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मुर्शिदाबाद के सागरदिघी विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव होगा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। मतगणना 2 मार्च को होनी है। सागरगिघी में कुल 246 बूथ बनाये गये हैं। स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बल सभी बूथों तैनात रहेंगे। केंद्रीय बल की 30 कंपनियां मौजूद रहेंगी। इस चुनाव के लिए आईएएस अधिकारी ई रवींद्रन सामान्य पर्यवेक्षक हैं। बता दें कि सुब्रत साहा सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद इस सीट पर चुनाव कराया जा रहा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 51. % वोट पड़े थे। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को 50206 वोटों के मार्जिन से हराया था। उपचुनाव में तृणमूल से देवाशिष बनर्जी, भाजपा से दिलीप साहा तथा कांग्रेस से बेय्रोन विश्वास उम्मीदवार हैं।