
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी टिप्पणियों पर जवाब दिया। अभिषेक ने कहा बंगाल में कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ी थी क्या भाजपा को सहायता करने के लिए चुनाव लड़ी थी ? उन्होंने कहा कि हमारा विकास पैसे से नहीं होता है, यह लोगों का प्यार है जो हमें आगे बढ़ाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को रोकने में कांग्रेस विफल रहा है। अप्रासंगिकता, अक्षमता और असुरक्षा ने उन्हें उन्माद की स्थिति में डाल दिया है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो भारत में पिछले 45 विधानसभा चुनावों में से 40 बार हार चुकी है।
क्या कहा है राहुल ने
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा सत्ता में आ जाए। पश्चिम बंगाल में हिंसा एवं घोटालों का इतिहास जानते हैं। उन्होंने गोवा (चुनाव) में बड़ी रकम खर्च की और उनका मकसद भाजपा की मदद करना था। मेघालय में भी उनका यही विचार है।