‘सबका साथ सबका विकास’ पर शुभेंदु के बयान से भाजपा में मची खलबली | Sanmarg

‘सबका साथ सबका विकास’ पर शुभेंदु के बयान से भाजपा में मची खलबली

‘भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत नहीं है, हम हिंदुओं को बचाएंगे’

कोलकाता : प्रदेश भाजपा की वर्द्धित कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को साइंस सिटी ऑडिटोरियम में हुई। इसमें विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के ‘सबका साथ सबका विकास’ बयान से भाजपा में खलबली मच गयी। शुभेंदु अधिकारी ने बैठक में कहा, ‘हम कहते हैं राष्ट्रवादी मुस्लिम। हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। लेकिन अब हम यह नहीं कहेंगे। अब हम कहेंगे जो हमारे साथ, हम उनके साथ। सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो।’ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शुभेंदु ने कहा, ‘भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत नहीं है। हम हिंदुओं को और संविधान को बचाएंगे।’ बाद में शुभेंदु ने अपने बयान का स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, ‘यह नारा प्रधानमंत्री ने दिया था और यह अभी भी कायम है। भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर मैंने बहुत दुख के साथ अपनी बात रखी कि भाजपा की राज्य इकाई को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि उन लोगों के साथ जो भाजपा के साथ नहीं खड़े हैं। मैंने जो कहा वो राजनीतिक बयान है और इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे से कोई लेना-देना नहीं है।’ इसके अलावा शुभेंदु ने कहा कि वर्ष 2021 में 100 में से 91 मुस्लिमों ने तृणमूल कांग्रेस को वाेट दिया था और इस बार 100 में 95 मुस्लिमों ने तृणमूल को वोट दिया है। केंद्र की योजनाएं हिन्दू और मुस्लिम सबके लिये होती है, लेकिन फिर भी हमें हिन्दुओं की पार्टी कहा जाता है। कई पॉकेट में गुंडे हिन्दुओं को वोट नहीं देते।

Visited 65 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर