Kolkata Weather: आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ठंड, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Fallback Image

कोलकाता : बीते कुछ दिनों में कोलकाता में ठंड का प्रकोप बढ़ चुका है। इसके विपरीत बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवात के प्रभाव से बंगाल के कई जिलों में तापमान काफी बढ़ गया। असमय बारिश भी हुई लेकिन जैसे ही कम दबाव वाले बादल नहीं हटे तो मौसम में बदलाव देखा जाने लगा। पारा अचानक गिरने लगा। शनिवार के बाद रविवार भी इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोलकाता में तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया।

तापमान गिरने के आसार

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रह सकता है। वहीं शनिवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री कम है। रविवार को पारा एक डिग्री कम हो गया है। सोमवार को कोलकाता में आसमान साफ और बादल रहित रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।

 

 

Visited 505 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भाजपा को एक सही सबक सिखाया जाना चाहिए… अभिषेक

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि देश के मतदाता लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक आगे पढ़ें »

ऊपर