कोलकाता : राजू झा को लेकर सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि राजू उनका छोटा भाई की तरह था। पहले राजू ने क्या किया है यह जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन राजू को वह अपना भाई मानते थे। राजू अब अच्छा कारोबार कर रहा था। अर्जुन ने यह भी दावा किया है कि कई पुलिस अधिकारियों से राजू झा के अच्छे सम्पर्क थे। उल्लेखनीय है जो तस्वीर सामने आयी है उसमें राजू झा के भाजपा में शामिल होने के समय बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह मंच पर थे। अर्जुन सिंह अब तृणमूल में हैं।
राजू मेरे छोटे भाई की तरह था – अर्जुन
Visited 116 times, 1 visit(s) today