खून से शुगर को सोख लेगा ये आटा! डायबिटीज के मरीज आज ही…

कोलकाताः शुगर में कौन सा आटा खाएं: डायबिटीज के मरीज अगर अपनी डाइट को संतुलित रखें तो इस समस्या से आसानी से कंट्रोल में रख सकते हैं। ऐसे में हाल ही में किए गए शोध में बताया गया है कि कुछ मोटे अनाज हैं जिनका सेवन खून में जा कर शुगर को कम कर सकता है। जी हां, इस शोध में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले अनाज के बारे में बताया गया है जिसमें फाइबर की इतनी ज्यादा मात्रा होती है कि ये खून में जाकर शुगर को आसानी से कम करने में मदद कर सकता है। तो, आइए जानते हैं इन अनाजों से बने इस आटा के बारे में।

शुगर में खाएं इन 5 चीजों से बना आटा
इस शोध में बताया गया है कि रागी, बार्ली, बाजरा, जेई और ज्वार जैसे मोटे अनाजों से बने आटे का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। आप इन्हें घर में एक साथ मिला कर शुगर फ्री आटा तैयार कर सकते हैं। बता दें कि इन तमाम प्रकार के अनाजों का अपना फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।
1. रागी का आटा- रागी का आटा कार्ब्स से भरपूर होता है और ब्लड शुगर लेवल को बेहतर बनाने का भी काम करता है। यह हाइपरग्लाइसेमिक और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। रागी एक सुपरफूड है जो ग्लूटेन मुक्त, कैल्शियम में हाई और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और इसका फाइबर शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है।
2. ज्वार का आटा- ज्वार डायबिटीज वाले व्यक्तियों के लिए एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। यह फाइबर, जटिल कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट में हाई है। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड शुगर में स्पाइक का कारण नहीं बनता है।
3. बार्ली- बार्ली जेई से तैयार किया जाता है और आमतौर पर ये बहुत मोटा होचा है। इसमें बीटी ग्लुकेन होता है जो कि शुगर स्पाइक को रोकता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है।
4. जेई- जेई  को पीस कर अगर डायबिटीक इसे अपनी डाइट में शामिल करें तो ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज कर सकता है। साथ ही इसका मैग्नीशियम और प्रोटीन शुगर पचाने में तेजी से मदद कर सकता है। बदलते मौसम में बार-बार होते सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, अपनाएं बाबा रामदेव के ये कारगर उपाय
5. बाजरा- बाजरा, भारत में आसानी से मिल जाता है और आमतौर पर इसे मवेशियों को खिलाया जाता है। लेकिन, अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करें तो इसका फाइबर शुगर पचाने में तेजी से मदद कर सकता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Sealdah Station: सियालदह लाइन की लोकल ट्रेनों में जल्द भीड़ होगी कम, रेलवे ने दिया अपडेट

कोलकाता: सियालदह स्टेशन से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। सियालदह मेन और नॉर्थ ब्रांच पर आगे पढ़ें »

ऊपर