ममता ने बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर जताया शोक

कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राज्य के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें महान शख्सियत बताया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे राज्य में उनके कार्यकाल की स्मृति राज्य के लोगों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी। उनका मेरे साथ बहुत ही ईमानदार और सौहार्दपूर्ण रिश्ता था।’’ त्रिपाठी जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे थे। इससे पहले उनके पास बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अल्प कार्यकाल के लिए अतिरिक्त प्रभार भी था। उन्होंने दिवंगत राजनीतिज्ञ के परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेता त्रिपाठी का रविवार तड़के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

अब तक 2 हजार के 97.76 प्रतिशत नोट वापस आए: RBI

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने गुरुवार को एक अपडेट शेयर करते हुए बताता क‌ि बंद किए गए 2000 रुपये के 97.76 प्रतिशत नोट आगे पढ़ें »

ऊपर