नये रूप में दिखेगा सेकेंड हुगली ब्रिज, 2024 तक पूरा होगा काम

30 सालों में सेकेंड हुगली ब्रिज पर चल रहा सबसे बड़ा कार्य
रेड रोड की तरह होंगी यहां की सड़कें
दिन रात चल रहा है काम
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने वाले सेकेंड हुगली ब्रिज पर अब तक के सबसे बड़े मरम्मत कार्य की शुरुआत हो चुकी है। यह पूरा होने के बाद सेकेंड हुगली ब्रिज अपने तरह में एक अलग ही रूप में दिखेगा। इस ब्रिज पर 30 सालों में अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य होगा। एचआरबीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सन्मार्ग को बताया कि इससे पहले कई मरम्मत कार्य हुए हैं मगर इतने बड़े पैमाने पर नहीं किया गया है। उम्मीद जतायी गयी है कि 2024 तक इसे पूरा कर लिया जायेगा। हालांकि अगले साल 2023 से ही काम का असर ब्रिज पर दिखने लगेगा और 2024 में इसे पूरा कर लिया जाएगा।
क्या – क्या होने जा रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य
जैसा कि यह ब्रिज केबल स्टे ब्रिज है। ब्रिज के 16 होल्डिंग केबल्स को भी बदला जायेगा। 152 स्टे केबल्स में से कई केब्ल्स को भी बदला जायेगा। इतना ही नहीं बीयरिंग रिप्लेसमेंट किया जायेगा। भारत और फ्रेंच की दो अलग अलग कंपनियों को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि पहले होल्डिंग केबल को बदला जायेगा और फिर स्टे केबल्स बदले जायेंगे।
सेकेंड हुगली ब्रिज का हुआ हेल्थ सर्वे
नियमित हेल्थ चेकअप के अलावा अभी तक का सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ चेक अप भी सेकेंड हुगली ब्रिज का किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस रिपोर्ट को देखने के बाद ही ये सारे बदलाव किये जा रहे हैं। करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जतायी गयी है।
एन्वायरमेंट फ्रेंडली होंगी सेकेंड हुगली ब्रिज की सड़कें
सेकेंड हुगली ब्रिज की सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। यह कार्य भी अपनी तरह का अलग कार्य होगा। अधिकारी के मुताबिक इन सड़कों को चकाचक बनाने में 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेड रोड की जैसी सड़क है उसी तरह की यहां की भी सड़क होगी। ये एन्वायरमेंट फ्रेंडली होगी। ​

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

अब एयरपोर्ट तक चलेगी कोलकाता मेट्रो, दुर्गा पूजा से पहले शुरू होने की संभावना

दमदम कैंटोनमेंट से एयरपोर्ट तक के बीच 4 किलोमीटर रूट का होगा उद्घाटन पहले चरण में नोआपाड़ा से दमदम कैंटोनमेंट के बीच पहला बैशाख पर शुरू आगे पढ़ें »

ऊपर