पीरियड ब्लड का कलर बताता है कितनी हेल्दी हैं आप

कोलकाताः अक्सर हमें लगता है कि पीरियड्स टाइम से आ रहें है तो यह नार्मल है। लेकिन कभी हमने गौर किया है कि हमारे पीरियड के ब्लड का कलर क्या है? असल में पीरियड ब्लड के कलर से भी हमें पता चलता है कि क्या हमारे पीरियड्स नार्मल हैं या कोई कम्प्लीकेशन है। किसी किसी महिला में पीरियड का ब्लड सामान्य लाल हो सकता है लेकिन कभी-कभी पीरियड ब्लड का कलर हल्का गुलाबी या गधा लाल व् मैरून भी हो सकता है। अगर आपको भी अपने पीरियड ब्लड के बदलते कलर का कोई अंदेशा हो तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़े, हो सकता है आपके पीरियड सम्बन्धी कोई प्रॉब्लम का हल मिल जाए-

आमतौर पर आपको यही लगता होगा कि आपके पीरियड ब्लड का रंग लाल ही है। पर अगर आप कभी इस बात पर गौर करें तो आपको पता चलेगा कि पीरियड ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा भी हो सकता है और हल्का गुलाबी भी। आमतौर पर शुरुआती दिनों में खून का रंग गाढ़ा होता है और अंत के दिनों में हल्का। कई बार ये काला भी हो सकता है।

1. अगर पीरियड ब्लड का रंग गधा भूरा हो 

आम तौर पर गाढ़े भूरे रंग का पीरियड ब्लड फ्लो महिलाओं में सुबह के समय होता है। लेकिन इससे घबराने के जरुरत नहीं है। गाढ़ा भूरा रंग का फ्लो होने का अर्थ है कि आपके गर्भाशय में यह म्यूकस और ब्लड काफी वक्‍त से जमा था और पुराण हो चूका है, जो अब फ्लो के जरिये बाहर निकल रहा है।

2. पीरियड ब्लड का रंग लाल होना 

सामान्य तौर पर सभी महिलाओं में पीरियड फ्लो के समय लाल रंग का ब्लड ही फ्लो होता है। यह इंडीकेट करता है कि आपका पीरियड ब्लड फ्रेश है और यह काफी तेजी से फ्लो हो रहा है। यह बिलकुल सामान्य ब्लड फ्लो होता है और इससे घबराने की कोई जरुरत नहीं।

3. हल्‍के लाल रंग का फ्लो 

अगर आपको हल्के लाल रंग का फ्लो हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं। आमतौर पर पीरियड के दूसरे दिन ऐसा फ्लो होता है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबी पीरियड साइकिल वालों में ही ऐसा फ्लो होता है जो बाद में कुछ गाढ़ा हो जाता है।

4. काला या बहुत ही गाढ़ा पीरियड फ्लो 

यह एक खतरे का संकेत है। बहुत ही कम केस में देखा गया है कि महिलाओं में काला रंग का पीरियड ब्लड फ्लो हुआ हो। हो सकता है कि आपके गर्भाशय में संक्रमण हो या फिर ये गर्भपात का भी सूचक हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स के सभी दिनों में काले रंग का ब्लड फ्लो हो रहा हो तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

5. नारंगी या हलके गुलाबी रंग का ब्लड फ्लो 

जब खून, गर्भाशय के ऊपरी हिस्से के तरल के साथ मिलकर फ्लो होता है तो इसका रंग नारंगी होता है। या फिर कभी कभी महिलाओं के शरीर में खून की एत्निकामी आ जाती है कि पीरियड्स तो समस्य से आते हैं लेकिन फ्लो के दौरान ब्लड उपलब्ध नहीं होता और खून की कमी के कारण इसका रंग हल्का गुलाबी हो सकता है। इस बात तो हलके में लेना सही नहीं। किसी गंभीर इन्फेक्शन होने का खतरा बने उससे पहले आप डॉक्टर से सम्पर्क करें।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Weather Update: बंगाल में आज तेज आंधी के साथ फिर होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट

कोलकाता: सोमवार शाम के बाद झमाझम बारिश के बाद कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में तापमान काफी गिर गया। कोलकाता में मंगलवार सुबह से आगे पढ़ें »

ऊपर