Loksabha Election 2024: मालदह में चुनाव से पहले कड़ी सुरक्षा, 143 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की तैनात

मालदह: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले मालदह में सुऱक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। जिले के दो लोकसभा क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की 143 कंपनियां तैनात की जाएंगी। जिला प्रशासन के अनुसार, दक्षिण मालदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें इंग्लिश बाजार, मानिकचक, सुजापुर, मोथाबाड़ी, वैष्णवनगर, फरक्का, समशेरगंज शामिल हैं। फरक्का व समशेरगंज विधानसभा क्षेत्र मुर्शिदाबाद जिले के हैं। इस साल के लोकसभा क्षेत्र के इन 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 79 हजार 826 है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Weather: आने वाले 3 दिनों तक बंगाल में बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

इन मतदाताओं में 8 लाख 98 हजार 443 पुरुष व 8 लाख 81 हजार 345 महिला मतदाता हैं। 48 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस वर्ष दक्षिण मालदह लोकसभा क्षेत्र से उत्तर मालदह लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। दक्षिण मालदह लोकसभा क्षेत्र में बूथों की कुल संख्या 1759 है। इंग्लिशबाजार नगरपालिका इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। वहीं इस नगरपालिका के 29 वार्डों में कुल 215 बूथ हैं। दूसरी ओर, उत्तर मालदह लोकसभा केंद्र में 7 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। ओल्ड मालदह, हबीबपुर, गाजोल, चाचोल, रतुआ, मालतीपुर व हरिश्चंद्रपुर। इन सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 58 हजार 116 है। 55 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पुरुष वोट 9 लाख 44 हजार 333 हैं। यहां 9 लाख 13 हजार 728 महिला मतदाता हैं। उत्तर मालदह लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड मालदह नगरपालिका शहर का केंद्र है। इस प्रकार इस नगरपालिका में 20 वार्डों के 61 बूथ हैं। कुल मिलाकर उत्तर मालदह लोकसभा क्षेत्र में कुल 1812 मतदान केंद्र हैं। मालदह की दो लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। उससे पहले जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई हैं।प्रारंभिक तौर पर दोनों लोकसभा क्षेत्रों के सभी बूथ संवेदनशील माने जा रहे हैं।

Visited 4 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भाजपा को एक सही सबक सिखाया जाना चाहिए… अभिषेक

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि देश के मतदाता लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक आगे पढ़ें »

ऊपर