गहरी नींद में अपना गुप्तांग काट बैठा शख्स, बकरी काटने का देख रहा था…देखें वीडियो

नई दिल्लीः  एक शख्स का सपना सच में इतनी बुरी हकीकत में बदला कि क्या ही कहें। पश्चिम अफ्रीका के घाना का रहने वाला एक किसान कथिततौर पर सपने में अपना गुप्तांग काट बैठा। दरअसल, जब शख्स के साथ यह हादसा हुआ तो वो सपने में अपनी वाइफ के लिए बकरी काट रहा था और उसके लिए उसका मीट बनाने का ख्वाब देख रहा था। लेकिन सपने में वो अपने गुप्तांग को काटे जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक इस शख्स का नाम कोफी अत्ता है और वो 47 वर्ष के हैं। वो पेशे से किसान हैं। इस हादसे के बाद जब वो सुबह उठे तो वो यह देखकर हैरान थे। उन्हें बहुत ही ज्यादा दर्द हो रहा था। वो अपने गुप्तांग के साथ-साथ अंडकोश की थैली भी काट चुका था।
पत्नी नहीं थी घर पर

जब इस शख्स की हालत खराब हो गई, तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। लेकिन जब वो घर आई। तो वो यह देखकर हैरान रह गई कि उसका पति खून से लथपथ था। उसने अपने गुप्तांग को पकड़ रखा था। फिर पत्नी अपने डाइपर लाई ताकि खून कम हों और फिर तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। कोफी ने बताया, ‘मैं अस्पताल में हूं अभी। और यहां मुझे इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। मुझे सर्जरी की जरूरत है। उसके बिना मेरी हालत ठीक नहीं होने वाली है। मुझे सर्जरी करवानी है। और मेरे पास पैसों की कमी है।’ हालांकि बाद में डॉक्टर्स ने उनका ऑपरेशन कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें आजतक यह नहीं पता चला कि सपने में उन्होंने चाकू कैसे उठा लिया। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।

Visited 298 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भाजपा को एक सही सबक सिखाया जाना चाहिए… अभिषेक

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि देश के मतदाता लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक आगे पढ़ें »

ऊपर