सपने में इंसान की मौत होने का क्या है रहस्य? जेवर-पैसे दिखने का मतलब भी समझें

Fallback Image

कोलकाता : सपने मन की एक विशेष अवस्था होते हैं जिसमें वास्तविकता का आभास होता है। सपने न तो जागृत अवस्था में आते हैं और न ही नींद में। यह दोनों के बीच की अवस्था होती है। सपनों के आने के पीछे खान-पान और बीमारियों की बड़ी भूमिका होती है। कुछ सपने चेतावनी स्वरूप या सूचना स्वरूप होते हैं और यही स्वप्न दरअसल महत्वपूर्ण होते हैं। ये सपने भविष्य के प्रति आपको आगाह करते हैं और शुभ-अशुभ घटनाओं को बताते हैं। सुबह या अचानक दिखने वाले सपने आम तौर पर सत्य होते हैं।
* आकाश या हवा से संबंध रखने वाले सपने बताते हैं कि आपका वात का संतुलन बिगड़ा हुआ है। अगर पानी, झरना या नदी यानी जल से संबंधित सपने दिखाई दें तो समझ लीजिए आपका कफ तत्त्व गड़बड़ है।
* अगर आग, सूर्य या ज्वालामुखी का सपना दिखे तो आपके असंतुलित पित्त के बारे में बताता है।
कमल का फूल, हाथी, बंदर, हंस और गाय का सपना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे सपने धन-संपत्ति और संतान का वरदान हो सकते हैं।
*अगर सपने में कमल का फूल या कोई फल मिले तो दैवीय संतान के होने का लक्षण है। स्वप्न में सांप का दिखना ये बताता है कि आपकी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें। साथ ही आपका कोई काम अधूरा छूट गया है।
* अगर सपने में किसी व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दे तो समझना चाहिए कि उस व्यक्ति पर आया संकट टल गया है। उसकी आयु बढ़ गई है। अगर सपने में पहले मरे हुए लोग दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि या तो उनकी इच्छाएं अतृप्त हैं या आपको किसी प्रमुख घटना के बारे में आभास दे रहे हैं।
*अगर सपने में किसी व्यक्ति के साथ या अपने साथ कोई दुर्घटना होती हुई दिखे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। किसी उत्सव या पार्टी का सपना आपके बीमार पड़ने का संकेत भी हो सकता है।
*अगर स्वप्न में स्वयं को या किसी और को पूजा-पाठ करते देखें तो समझना चाहिए कि आपको कोई बड़ा लाभ होने होने वाला है। खासतौर से नौकरी से संबंधित लाभ हो सकता है।
* अगर सपने में धन, जेवर, गहने जैसी चीजें दिखें तो यह बीमारी का संकेत है। आप बीमार पड़ सकते हैं या नौकरी जा सकती है।
* अगर मंदिर या देवी देवताओं के स्वप्न दिखें तो यह संस्कारों के बारे में सूचना देते हैं कि आपके संस्कार कैसे हैं। अगर खाने पीने की चीजों के सपने दिखें तो यह स्थान परिवर्तन का संकेत है।
* सपने में सफेद चीजों का दिखना आपके जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है। आमतौर पर इस तरह का सपना किसी बड़ी समस्या से मुक्ति दिला देता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

West Bengal Weather: बंगाल के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, इस दिन से होगी बारिश

कोलकाता: इस साल अप्रैल महीने में बंगाल में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। मौसम कार्यालय ने शनिवार तक उत्तर बंगाल के 3 जिलों आगे पढ़ें »

ऊपर