शनिदेव को बेहद पसंद है यह फूल…

कोलकाता : शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। शनिवार का दिन शनिदेव को अर्पित होता है। ऐसे में शनिदेव बुरों के साथ बहुत बुरे और अच्छों के साथ बहुत अच्छे हैं। शनि की कठोर दृष्टि एक बार किसी पर पड़ जाती है तो उसे शनि की ढैय्या या साढ़े साती कहा जाता है। हर व्यक्ति के जीवन काल में एक ना एक बार शनि की दशा जरूर आती है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षो तक रहते हैं। इस प्रकार से शनि किसी एक राशि में रहने के बाद दोबारा 30 वर्षो के बाद लौटकर आते हैं। ऐसे में जिन जातकों पर शनि की बुरी दशा आती है उन्हें इससे घबराने की जरूरत नहीं। आप कुछ खास उपायों से शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं…
आपको बता दें कि शनिदेव को आक के फूल काफी पसंद होते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल साथ आक के फूल भी अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। शनिवार के दिन साबुत दाल और तिल का दान करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इसे मदार का फूल भी कहा जाता है। शनिवार को आक के फूल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस फूल से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी शनिदेव के प्रिय कहलाए जाते हैं ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लोग नियमित रूप से भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करते हैं वह शनि की बुरी दृष्टि से बचे रहते हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Panchayat 3 Release Date: खत्म हुआ लंबा इंतजार, इस तारीख को देखें फुलेरा गांव की कहानी

मुंबई : 'सचिव जी', 'प्रधान जी' और 'प्रहलाद जी' जैसे कई दिलचस्प किरदारों से सजी वेब सीरीज 'पंचायत 3' जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। आगे पढ़ें »

ऊपर