पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। नीतीश कुमार बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। आरसीपी सिंह ने मंत्री बनने के आरोपों का भी जवाब दिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार के आदेश के बाद ही मंत्री बना। अगर नीतीश जी यह कह रहे हैं कि मैं उनसे बिना पूछे मंत्री बन गया तो वे बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों से बताएं कि वे कितनी बार पाला बदलेंगे। बता दें कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी।
मैं बिल्कुल भाजपा ज्वॉइन करूंगा: आरसीपी सिंह
पूर्व जदयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि वे बिल्कुल भाजपा ज्वॉइन करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। उन्हें जवाब देना होगा। नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं।