जानें डार्क अंडरआर्म्स को चमकाने के गजब तरीके

कोलकाता : गर्मियों में पसीने की वजह से ज्यादातर लोगों के अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं, जिन्हें साफ करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। अंडरआर्म्स काले होने की कई वजहें हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पा सकते हैं और चमकदार बना सकते हैं।
नींबू से चमकाएं अंडरआर्म्स
अंडरआर्म्स को साफ करने और कालापन को हल्का करने के लिए नींबू एक कारगर उपाय हो सकता है। इसके लिए नींबू को को मोटे स्लाइस में काटकर कुछ मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स पर रगड़े और कुछ मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। इसके बाद इसे सुखाएं और फिर मॉइस्चराइजर से लगाएं। इससे अंडरआर्म्स का रंग हल्का हो जाएगा।
आलू के रस से साफ होगा अंडरआर्म्स
अंडरआर्म्स को क्लीन करने के लिए आलू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें और फिर अंडरआर्म्स में लगाकर सूखने दें। इसके कुछ मिनट बाद अंडरआर्म्स को धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। इसको रेगुलर करने से अंडरआर्म्स साफ हो जाएगा।
नींबू में हल्दी मिलाकर लगाएं ऐसे
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए नींबू के रस और हल्दी पाउडर से बना पेस्ट भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 चम्मच नींबू का रस लें और इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो ले। इससे अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा मिलेगा।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर