लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते इस तरह के लड़के, जानिए कौन हैं वो?

कोलकाता : प्रकृति का नियम है कि विपरीत चीजें एक दूसरे को आकर्षित करती हैं, जैसे लड़का और लड़की। किसी भी लड़के से बात करते वक्त लड़कियां उनमें कई चीजें नोटिस करती हैं। ऐसे में अगर आपने भी किसी लड़की को अपना दिल दे दिया है तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि लड़कों की कौन सी आदतें लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। तो चलिए इस लेख में हम, लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद नहीं आते हैं जानते हैं।
1. खुद को सर्वोच्च समझने वाले
लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते, जो खुद को ऊंचा और लड़कियों को नीचा समझें। लड़कियां हमेशा ऐसे लोगों से दूर रहना पसंद करती हैं जो उन्हें नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में अगर आप भी ऐसे ही इंसान हैं तो तुरंत अपनी आदत बदल लें।
2. डॉमिनेटिंग लड़के
कुछ लड़कों की आदत होती है कि वो हर किसी पर हावी होने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि वे हमेशा अपने पार्टनर को कंट्रोल करें। अगर आप भी ऐसे हैं तो हम आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। आज कल लड़कियां बहुत समझदार होती हैं और चाहती हैं कि वो अपनी शर्तों पर जिएं और कोई उन पर काबू पाने की कोशिश न करे।
3. हां में हां मिलाने वाले लड़के
लड़कियों को ऐसे लोग पसंद आते हैं जो किसी भी मामले में अपना हक और दमदार स्टैंड लेते हैं। कौन कहता है गलत गलत और सही सही। कई बार ऐसा होता है कि लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए लड़के उनकी हां में हां मिला देते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं। इसलिए अपनी इस आदत को बदलें।
4. बच्चे जैसे व्यवहार करने वाले लड़के
आप बाहर से कितने ही आकर्षक क्यों न हों, लेकिन अगर आप बच्चों की तरह व्यवहार करेंगे तो लड़कियां आपको पसंद नहीं करेंगी। लड़कियों को लड़कों पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता है। अगर आप अच्छा काम नहीं करते हैं, तो पूरा दिन घर बैठे ही बिताएं और अपना समय बर्बाद करें, तो कोई भी लड़की आपको पसंद नहीं करेगी। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आदतों में सुधार करें।
किसी लड़की को कैसे इम्प्रेस करें

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Friday Mantra : शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएंगे बंद …

कोलकाता : शुक्रवार का दिन धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना का दिन होता है। इस दिन आप कुछ उपायों से मां लक्ष्मी को आगे पढ़ें »

ऊपर