नई दिल्ली : पिछले दिनों विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर बड़ा बयान दिया था। महेन्द्र सिंह धोनी पर विराट कोहली के इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई है।
‘ऐसे लोगों की पहचान करिए, जो आपकी खुशी में खुश हों’
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि ऐसे लोगों की पहचान करिए, जो आपकी खुशी में खुश हों। साथ ही ऐसे लोगों को भी पहचानिए जो आपके दुख में दुखी हों। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आगे लिखते हैं कि ऐसे लोगों के लिए दिल में स्पेशल जगह होनी चाहिए।