डिजिटल तिरंगे में दिखेगी आपकी तस्वीर, साइट पर करना होगा ये काम

कोलकाताः इस साल हमारा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ देश मना रहा है। इसे आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसमें हर घर तिरंगा अभियान भी सरकार चला रही है। इस अभियान में लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराना है। इसके लिए सरकार ने एक खास वेबसाइट भी बनाई है। इस वेबसाइट से आप हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी सेल्फी भी यहां पर अपलोड कर सकते हैं। आप अपनी तिरंगे के साथ क्लिक की गई सेल्फी को यहां अपलोड करके खुद को डिजिटल तिरंगा में शामिल कर सकते हैं। ये देखने में काफी अच्छा लगता है। इसे दुनियाभर के लोग देख सकते हैं। ऐसे देर किस बात की। यहां पर इसका पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।
ये है तरीका
इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी फोटो या सेल्फी तिरंगे के साथ क्लिक करनी होगी। फोटो में आपका फेस और तिरंगा साफ-साफ नजर आना चाहिए। इसके बाद आपको harghartiranga.com वेबसाइट को ओपन करना होगा। इसे आप यहां पर क्लिक करके भी ओपन कर सकते हैं। यहां पर आपको Upload Selfie With Flag का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको अपनी तिरंगे के साथ वाली सेल्फी को अपलोड करना है। फिर नाम और दूसरी जानकारी भर कर इसे सब्मिट कर दें।
फोटो अपलोड होने के बाद इंतजार करें। अच्छी तस्वीरें को साइट पर अपलोड किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार अभी तक 2.5 करोड़ से ज्यादा सेल्फी को अपलोड किया जा चुका है। आप इस वेबसाइट से हर घर तिंरगा अभियान का हिस्सा बनने का सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रोसेस को आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भीषण गर्मी के बीच लोडशेडिंग और लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग

कोलकाता : महानगर में फिलहाल प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। रोज ही कोलकाता का तापमान 40 डिग्री और उससे अधिक पर रिकॉर्ड किया जा रहा आगे पढ़ें »

ऊपर