Nostradamus Predictions: साल 2024 को लेकर नास्त्रेदमस की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां, इस देश में छिड़ेगा गृहयुद्ध!

नई दिल्ली: देश-दुनिया को लेकर फ्रांस के भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ ने कई भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने कई ऐसी बातें कहीं थी जो आगे चलकर सच साबित हुई। इसमें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु से लेकर यूक्रेन में युद्ध और गेहूं की बढ़ती कीमत तक शामिल थी। आपको बताते हैं कि भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2024 को लेकर क्या भविष्यवाणियां की थीं।

ब्रिटेन को मिल सकता नया किंग?

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है कि ‘आइजल्स के किंग’ जबरदस्ती बाहर निकाला जाएगा। उनकी इस बात को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स 3 (तृतीय) से जोड़ा जा रहा है। ब्रिटिश लेखकर और नास्त्रेदमस कमेंटेटर के अनुसार,  चार्ल्स 3 (तृतीय) खुद पर और दूसरी पत्नी पर हमले के डर से पद छोड़ देंगे। उनकी जगह प्रिंस हैरी को ब्रिटेन का सिंहासन दिया जा सकता है।

अमेरिका में छिड़ेगा गृहयुद्ध

नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में अमेरिक में गृहयुद्ध छिड़ सकता है। मालूम हो कि इस अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव के समय अस्थिरता उत्पन्न होने की संभावना है। अमेरिका को लेकर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी काफी चिंताजनक है।

जलवायु परिवर्तन से मचेगा हाहाकार!

नास्त्रेदमस के अनुसार,साल 2024 में कई गंभीर जलवायु परिवर्तन हो सकते हैं। उन्होंने सूखा, बाढ़ जंगल में आग और रिकॉर्ड तापामन जैसी आपदाओं की संभावना जताई है। अगर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी सच हुई तो दुनिया में हाहाकार मच सकता है।

नया पोप  

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में एक नए रोमन पोंटिफ के चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पोप फ्रांसिस 86 साल के हैं और वे फिलहाल कई स्वास्थ्य परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कौन हैं नास्त्रेदमस ?

नास्त्रेदमस का पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस है और उनका जन्म  14 दिसंबर, 1503 में  फ्रांस के एक गांव में हुआ था। उन्होंने ‘लेस प्रोफेटीज’ नाम की एक किताब लिखी थीं, जिसमें उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस अपनी किताब में कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है उन्होंने इसमें ये भी लिखा है कि दुनिया का अंत कब होगा। नास्त्रेदमस भविष्यवक्ता के अलावा एक डॉक्टर, शिक्षक और दार्शनिक भी थे। 3 जुलाई सन् 1566 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

 

 

Visited 48 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

गॉल-ब्लैडर की पथरी के हो सकते हैं विविध रूप, ऐसे पहचाने इसके लक्षण… 

कोलकाता : पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं। थैली जैसा यह महत्त्वपूर्ण अंग पेट के ऊपरी दाएं भाग में जिगर के ठीक आगे पढ़ें »

ऊपर