Landslides in Wayanad : भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 93 पर पंहुची, राहुल और प्रियंका कल जाएंगे वायनाड | Sanmarg

Landslides in Wayanad : भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 93 पर पंहुची, राहुल और प्रियंका कल जाएंगे वायनाड

वायनाड : केरल के वायनाड में मंगलवार की सुबह लोगों की आंखें तबाही के मंजर के साथ खुलीं. पहाड़ी इलाके में भारी बारिश और फिर आए सैलाब ने ऐसा कहर बरपाया कि सबकुछ बह गया। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक अभी तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलपारा, वेलारीमाला, मुंडकायिल और पोथुकालू शामिल हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक फायर फाइटर्स और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में इस सैलाब की चपेट में कई मकान और गाड़ियां भी आती देखी जा रही हैं। भूस्खलन बचाव अभियान में सहायता के लिए एझिमाला बेस से भारतीय नौसेना की टीम पहुंची कन्नूर स्थित एझिमाला नौसैनिक बेस से भारतीय नौसेना की एक टीम को केरल के चूरलमाला जिले में बचाव कार्यों में सहायता के लिए भेजा जा रहा है, जो मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद भूस्खलन से प्रभावित हुआ था।

राहुल और प्रियंका कल करेंगे वायनाड का दौरा… 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार सुबह भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन में 93 लोगों की मौत हो गई और करीब 128 लोग घायल हुए हैं। विजयन ने कहा कि पहला भूस्खलन देर रात करीब दो बजे हुआ और उसके बाद तड़के साढ़े चार बजे अगला भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग मलबे में फंस गए और कई लोग बह गए।

Visited 76 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर