उफनती यमुना से दिल्ली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा !

नई दिल्ली : दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी। इधर, हरियाणा ने यमुना में 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा। इसके बाद दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की।

कई लोगों की मौत

बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए डूब गए। वहीं हिमाचल में 5, जम्मू में 2 और यूपी में 4 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में ब्यास नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया। एक पुल नदी में बह गया। वहीं कुछ दुकानें भी बाढ़ के पानी में समा गईं। नदी में फंसे पांच लोगों को NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। मोहाली के डेराबस्सी में घग्गर नदी का पानी सोसाइटी में घुस गया। जिसके बाद लोगों को नाव के जरिए बाहर निकाला गया। उधर चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे बनीखेत के पास धंस गया।

बड़ें अपडेट्स

  • हिमाचल प्रदेश में दो दिन के श्रीखंड महादेव यात्रा रोकी गई।तीन दिन के बाद पहलगाम रूट पर अमरनाथ यात्रा शुरू।
  • दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही।
  • मोहाली में बाढ़ जैसे हालात पर NDRF टीम बुलाई गई।
  • चंडीगढ़ में सुखना लेक का वाटर लेवल बढ़ा, बांध खोला गया।
  • हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद किए गए।
  • पंजाब के रोपड़ जिले में सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्‌टी रहेगी।
  • अमित शाह ने दिल्ली और J-K के उपराज्यपाल से हालात का जायजा लिया।
  • दिल्ली में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, CM केजरीवाल ने फैसला लिया।
  • गुरुग्राम में कल स्कूल बंद रहेंगे और वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी।
  • उत्तर रेलवे ने 17 ट्रेनों को कैंसिल और 12 टको डायवर्ट किया है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरण, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी
हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा है। इसके बाद रविवार को दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की। अधिकारियों का कहना है कि यमुना में जल स्तर बढ़ रहा है और मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की उम्मीद है। रविवार को दोपहर 1 बजे पुराने यमुना का जल स्तर 203.18 मीटर दर्ज किया गया।

 

Visited 206 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

नाम की स्पेलिंग पर सवाल उठाना महंगा साबित हुआ….

कोलकाता : राज्य सरकार के पशुपालन विभाग के सचिव को हाई कोर्ट की तरफ से एक नोटिस दी गई थी। उन्होंने नाम की स्पेलिंग का आगे पढ़ें »

ऊपर