आरजी कर : 4 जूनियर डॉक्टर सहित 7 लोगों से पूछताछ | Sanmarg

आरजी कर : 4 जूनियर डॉक्टर सहित 7 लोगों से पूछताछ

कोलकाता : आरजी कर कांड में किसी दूसरे व्यक्ति की भूमिका है या नहीं इसका पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में सोमवार को लालबाजार में आरजी कर अस्पताल के 4 जूनियर डॉक्टर सहित 7 लोगों को तलब किया गया था। उन सभी से सुबह 11 बजे से देर रात तक पुलिस की अलग-अलग टीम ने अलग-अलग पूछताछ की। खासतौर पर जूनियर डॉक्टर जो उस दिन मृतका के साथ ड्यूटी पर तैनात थे उनसे हर मिनट में उनके उस रात की गतिविधि के बारे में सवाल-जवाब किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन जूनियर डॉक्टरों से घटना वाले दिन भी पूछताछ की गयी थी। हालांकि परिजनों द्वारा अस्पताल के अंदर के किसी व्यक्ति के शामिल होने का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस उसपर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि जांच में कोई कमी न रह जाए। इसलिए पुलिस उस रात मृतका के साथ ड्यूटी करने वाले 4 जूनियर डॉक्टर और बाकी के तीन हाउस स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि घटना की रात उन्होंने मृतका के साथ सेमिनार रूम में भोजन किया था। वहां पर उन लोगों ने नीरज चोरड़ा का इवेंट भी दखा था। बाद में वे लोग अपने काम पर चले आए और मृतका वहां सो गयी। इस बीच रात 2 बजे एक जूनियर डॉक्टर सेमिनार रूम में एक मरीज के बारे में पूछने के लिए महिला डॉक्टर के पास पहुंच था। महिला डॉक्टर ने उससे बात की थी। इसके बाद जब रात 3 बजे एक दूसरा जूनियर डॉक्टर एक रिपोर्ट दिखाने के लिए सेमिनार रूम में पहुंचा तो उसने महिला डॉक्टर को सोया हुआ देख लौट गया। ऐसे में पुलिस इन बयानों की जांच कर रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि घटना की रात मृत महिल डॉक्टर रात 2.35 बजे तक जगी हुई थी। उसे 2 बजे एक दोस्त ने मैसेज किया था। उसने 2.35 में उसका रिप्लाई भी किया था। ऐसे में पुलिस उस 2 बजे से 4 बजे के बीच की संदिग्ध गतिविधि को नजर में रखकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने पर इन सभी लोगों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरजी कर में तैनात 5 पुलिस कर्मियों का बयान दर्ज किया है। इनमें सिविक वालंटियर भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों को पता चला कि अभियुक्त संजय राय जब भी आरजी कर अस्पताल जाता तो इन लोगों से मिलता था।

आज चेस्ट मेडिसीन के एचओडी और असिस्टेंट सुपर से होगी पूछताछ

पुलिस के अनुसार मंगलवार यानी आज आरजी कर में चेस्ट मेडिसीन के हेड ऑफ डिपार्टमेंट और असिस्टेंट सुपर को पूछताछ के लिए ललालबाजार में बुलाया गया है। दोनों को सुबह 11 बजे लालबाजार में बुलाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार असिस्टेंट सुपर ने ही शुक्रवार की सुबह मृत महिला डॉक्टर के परिजनों को फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी थी। उसके परिजनों ने असिस्टेंट सुपर पर आरोप लगाये थे। ऐसे में पुलिस असिस्टेंट सुपर से यह जानना चाहेगी कि किस आधार पर उन्होंने मृतका के घर पर फोन किया था।

 

Visited 140 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर