मुंबईः फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद अभी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी दौरान उर्फी ने अस्पताल के बेड से अपना एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद अस्पताल के बेड पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही अपनी बीमारी से फैंस को अपडेट करा रही हैं। जी हां, बिंदास फैशन सेंस को लेकर मशहूर उर्फी जावेद फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, उर्फी ने खुद बताया है कि उन्हे लैरिंजाइटिस हुआ है। इस बीमारी की बात करें तो ये आवाज से जुड़ी बीमारी होती है। इसमें आवाज बैठ सी जाती है और कमजोर भी हो जाती है। इसके साथ ही गले में गुदगुदी, सूखापन रहने लगता है। इसके साथ ही सूखी खांसी के साथ साथ नाक भी खूब बहती है। इसी बीमारी के चलते उर्फी को भी अस्पताल का रुख करना पड़ा है। इसके साथ ही उर्फी ने जो वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है उसमें वो कोट के बटन खोलकर अस्पताल के बेड पर बैठी हैं। उर्फी की आखों पर डार्क सर्कल्स दिखाई दे रहे हैं। बिखरे बालों में उर्फी अपने फैंस के लिए ये वीडियो क्रिएट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी को डॉक्टर ज्यादा बोलने के लिए भी मना करते दिखाई दे रहे हैं।