राजनीति में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रखा कदम, प्रशांत किशोर की पार्टी से जुड़ीं | Sanmarg

राजनीति में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रखा कदम, प्रशांत किशोर की पार्टी से जुड़ीं

पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिनेमा के अलावा अब राजनीति के पर्दे पर भी नजर आएंगी। उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषक व जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर की पार्टी को अक्षरा ने ज्वाइन कर लिया है। उनके अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ने की भी खबरें आ रही हैं। बिहार की राजधानी पटना में पार्टी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने इस अभियान की सदस्यता ग्रहण की। कुछ समय पहले ही वो प्रशांत किशोर से मिली थीं जिसके बाद से एक्ट्रेस के पॉलीटिक्स ज्वाइन करने की अटकलें थी। तब अक्षरा ने इस पर जवाब दिया कि वो राजनीति में नहीं आ रही और ना ही किसी पार्टी से जुड़ रही हैं बल्कि वो बस एक अभियान से जुड़ी है जो समाज में योगदान दे रहा है।

क्या लड़ेंगी लोकसभा 2024 का चुनाव ?
सूत्रों के मुताबिक 2024 के आम चुनाव मे भी बिहार की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बारे में पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर अक्षरा ने कहा कि फिलहाल वो किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ रहीं बाकी आगे का आगे देखेंगे। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है। अक्षरा सिंह ये लोकसभा चुनाव लड़ती भी नजर आ सकती हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


कौन हैं अक्षरा सिंह ?
भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब नाम कमा चुकीं अक्षरा ने सुपरस्टार रवि किशन के साथ डेब्यू किया था और उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक हिट फिल्म देकर खूब नाम कमाया। दिलवाला, सत्यमेव जयते, सौगंध गंगा मैया की, सत्या, तबादला, मां तुझे सलाम जैसी फिल्मों में दिखीं और पवन सिंह संग उनकी जोड़ी खूब हिट रही। अक्षरा इस वक्त भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं। वहीं उन्हें और भी पॉपुलैरिटी मिली बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 जिसमें वो दमदार अंदाज में दिखीं।

 

Visited 86 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर