
दक्षिण 24 परगना : शादी का प्रलोभन देकर एक किशोरी को कोलकाता के सोनागाछी में नकद 40 हज़ार रुपये में बेचने के आरोप में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त एक किशोर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम जाइदुल शेख, मेहराना खातून ऊर्फ तानिया और मुख्य अभियुक्त एक किशोर है। जाइदुल पाथेरप्रतिमा, मेहराना खातून सोनागाछी और किशोर ढोलाहाट का रहने वाले बातये जा रहे हैं। पुलिस ने गत 31 जनवरी को किशोरी को सकुशल धर्मतल्ला से उद्धार किया। मंदिरबाजार के डीएसपी विश्वजीत नस्कर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ढोलाहाट के रहने वाला किशोर ने पहले किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद किशोरी को शादी और घूमाने के बहाने अपने दोस्तों के साथ कोलकाता ले आया। इसके बाद किशोरी को सोनागाछी में मेहराना खातुन के हाथ चंद पैसे के लिए बेच दिया। इसके बाद मेहरा ने किशोरी को आरामबाग के एक होटल के किसी व्यक्ति को बेच दिया। किशोरी के मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म भी किया गया। किशोरी के नहीं मिलने पर परेशान किशोरी के परिजन 30 जनवरी को ढोलाहाट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज की। इसके बाद ढोलाहाट थाने के आईसी कौशिक नाग के नेतृत्व में 31 जनवरी को किशोरी को सकुशल धर्मतल्ला से उद्धार किया गया।