मजदूर की किस्मत खुली, रातोंरात बना करोड़पति

सन्मार्ग संवाददाता
मालदह : रातोंरात एक मजदूर की किस्मत खुल गयी। एक लॉटरी ने मजदूर को करोड़पति बना दिया। मानिकचक ब्लॉक के भूवनटोला गांव का रहनेवाला प्रताप मंडल ने 60 रुपये से एक लॉटरी टिकट लिया था। लॉटरी के परिणाम में उसका नंबर एक करोड़ की इनामराशि खेल गया। जिससे प्रताप मजदूर से करोड़पति बन गया। करोड़पति बनने से वह व उसका परिवार इतना खुश है कि मानो गरीबी से छुटकारा मिल गया। प्रताप अपनी सुरक्षा के लिए लॉटरी का टिकट लेकर मानिकचक थाना पहुंच गया। पुलिस-प्रशासन के माध्यम से उसकी लॉटरी की इनाम राशि उस तक पहुंच जायेगी। प्रताप के परिवार में पत्नी व दो संतान हैं। मजदूर प्रताप बीच बीच में लॉटरी काटता है। प्रदीप ने कहा वह लॉटरी से मिलने वाली रकम से एक घर बनायेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा में पैसे खर्च करेगा।

शेयर करें

मुख्य समाचार

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी : मुर्मू

सन्मार्ग संवाददाता शांतिनिकेतन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना वैश्विक क्षेत्र में ज्ञान के एक प्रमुख आगे पढ़ें »

भाटपाड़ा व नकासीपाड़ा से बम बरामद, इलाके में आतंक

भाटपाड़ा/नदिया : भाटपाड़ा थाना इलाके से मंगलवार की शाम एक बार फिर बम बरामद होने को लेकर इलाके में आतंक फैल गया। मिली जानकारी के आगे पढ़ें »

ऊपर