
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती को हाल में पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाये जाने के बाद अब पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रहे सौमित्र मोहन को परिवहन की जिम्मेदारी मिली है। नवान्न की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गयी। सौमित्र मोहन को परिवहन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं अब तक कोलकाता नगर निगम के कमिश्नर बिनोद कुमार परिवहन विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।